facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sudeep Pharma IPO: आज फाइनल हो सकता है अलॉटमेंट, GMP से पॉजिटिव संकेत; चेक करें स्टेटस

Advertisement

Sudeep Pharma IPO GMP: ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को 690 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- November 26, 2025 | 11:13 AM IST
Sudeep Pharma IPO GMP

Sudeep Pharma IPO Allotment: फार्मास्युटिकल एक्सीपिएंट्स कंपनी सुदीप फार्मा लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से मजबूत मांग मिली। सब्सक्राइब करने की विंडो बंद होने के बाद निवेशकों की नजर अब अलॉटमेंट पर है। इश्यू 21 नवंबर को खुलने के बाद 25 नवंबर को बंद हो गया था। सुदीप फार्मा आईपीओ अलॉटमेंट को आज यानी बुधवार को फाइनल रूप दिया जा सकता है। जबकि आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 28 नवंबर है।

कंपनी जल्द ही सुदीप फार्मा आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस को अंतिम रूप देगी। शेयर अलॉटमेंट तय होने के बाद एलिजिबल आवंटनधारकों के डिमैट खातों में इक्विटी शेयर क्रेडिट करेगी और असफल बोलीदाताओं को 27 नवंबर को रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगी।

Sudeep Pharma IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Sudeep Pharma IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Sudeep Pharma IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

सुदीप फार्मा आईपीओ (Sudeep Pharma IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Sudeep Pharma IPO GMP

ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, सुदीप फार्मा के नॉन-लिस्टेड शेयर बुधवार को 690 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ के 593 रुपये के अपर प्राइस बैंड से 97 रुपये या 16.36 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। अगर लिस्टिंग के दौरान भी यही रुख रहता है तो निवेशकों को हर लॉट पर 2425 रुपये का मुनाफा मिल सकता है।

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement