facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy IPO Alert! निवेशकों ने अंतिम दिन दिखाया दम, जानें कब अलॉट होंगे शेयर; किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग

Advertisement

स्विगी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 11 नवंबर 2024 को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर मंगलवार, 12 नवंबर 2024 को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे।

Last Updated- November 08, 2024 | 8:31 PM IST
swiggy, zomato

Swiggy IPO Subscription Status: ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए खाने-पीने के सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को बोली के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को 3.59 गुना सब्सक्राइब किया गया।

एनएसई (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, स्विग्गी के आईपीओ को 16,01,09,703 शेयरों की पेशकश की तुलना में 57,53,07,536 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जो 3.59 गुना ज्यादा है।

QIB ने लगाई सबसे ज्यादा बोलियां

आईपीओ के तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को सबसे ज्यादा 6.02 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों (RIIs) के कोटा को 1.14 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के हिस्से को 41 प्रतिशत बुक किया गया।

बता दें कि कंपनी ने आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 4,499 करोड़ रुपये के शेयरों का नया इश्यू और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

स्विगी आईपीओ का लेटेस्ट GMP

स्टॉक मार्केट के जानकारों के अनुसार, स्विगी के आईपीओ जीएमपी या ग्रे मार्केट प्रीमियम शुक्रवार रात तक मात्र ₹1 पर चल रहा है। यह दर्शाता है कि स्विगी का आईपीओ अपने प्राइस बैंड ₹390 प्रति शेयर की तुलना में ₹1 या 0.26% के प्रीमियम के साथ 391 प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकता है।

कब होगी Swiggy IPO की लिस्टिंग

स्विगी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 11 नवंबर 2024 को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर मंगलवार, 12 नवंबर 2024 को डीमैट खातों में जमा किए जाएंगे। वहीं, स्विगी के शेयर 13 नवंबर 2024, बुधवार को BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement