facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy IPO: फूड डिलीवरी कंपनी ने शुरू की आईपीओ की तैयारी, 8 इनवेस्टमेंट बैंकरों से बातचीत जारी

Advertisement

Swiggy अपने IPO के वैल्यूएशन का आकलन करने के लिए बैंकरों से बातचीत कर रही है।

Last Updated- August 26, 2023 | 10:48 AM IST
Swiggy q3 results

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपना IPO लाने की काफी समय से प्लानिंग कर रही है, लेकिन शेयर बाजार में जारी भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस प्रक्रिया को रोक दिया था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एक रिपोर्ट में जानकारी दी कि कंपनी अपना IPO के वैल्यूएशन का आकलन करने के लिए बैंकरों से बातचीत कर रही है।

यह भी पढ़ें :  Rishabh Instruments IPO : निवेश के लिए हो जाएं तैयार, 30 अगस्त को खुलेगा कंपनी का आईपीओ

Zomato शेयर बाजार में पहले से है लिस्ट

Swiggy की राइवल कंपनी जोमोटो पहले से ही खुद को शेयर बाजार में लिस्ट करवा चुकी है। कंपनी के शेयर्स को इस साल अब तक 54.8 फीसदी का मुनाफा कमाया। अब स्विगी भी अगले साल तक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी में जुट गई है।

स्विगी में जापान की एक नामी इनवेस्टमेंट फर्म, SoftBank ने इसमें इन्वेस्ट किया हुआ है।

यह भी पढ़ें : Vishnu Prakash IPO: विष्णु प्रकाश के आईपीओ को मिले 10 गुना आवेदन

2022 में स्विगी ने जुटाया था फंड

स्विगी ने पिछले साल 2022 में 10.7 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था। लेकिन भारतीय स्टार्टअप्स ने फंडिंग की कमी और अधिक वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों की चिंताओं को लेकर कंपनी ने अपने आईपीओ को लाने से रोक दिया था। बता दें कि स्विगी, रेस्टोरेंट्स से फूड के अलावा ग्रॉसरी आइटम्स भी डिलीवर करती है।

रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि भारतीय शेयर मार्केट और ग्लोबल मार्केट में तेजी लौटने के बाद स्विगी अपने आईपीओ लाने की योजना पर काम शुरू कर चुकी है।

इनवेस्टमेंट बैंकरों के साथ शुरू की बातचीत

फूड डिलीवरी कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में 8 इनवेस्टमेंट बैंकरों को आईपीओ पर काम करने के लिए आमंत्रित किया है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और बैंक ऑफ अमेरिका आदि शामिल हैं।

कंपनी आईपीओ के लिए बेंचमार्क के तौर पर 10.7 बिलियन डॉलर के आखिरी फंडिंग राउंड वैल्यूएशन का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस पर की फाइनल निर्णय नहीं लिया है। एक फाइलिंग में कहा गया है कि स्विगी में एक शेयरधारक इनवेस्को (Invesco) ने मई में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 5.5 बिलियन डॉलर आंका था।

यह भी पढ़ें : Sahaj Fashions IPO: अगले मंगलवार तक का है समय, फैब्रिक बनाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ

Advertisement
First Published - August 26, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement