facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy IPO: इस हफ्ते 100 करोड़ डॉलर का आईपीओ फाइल कर सकती है स्विगी, SEBI से मंजूरी का इंतजार

Advertisement

Swiggy IPO: सूत्रों ने कहा कि IPO को लेकर अन्य डिटेल्स जैसे- इश्यू साइज और समय (Swiggy IPO Filing date) पर अभी भी चर्चा चल रही है और इसमें बदलाव हो सकता है।

Last Updated- September 15, 2024 | 5:40 PM IST
Swiggy q3 results

Swiggy IPO Filing: भारत की फूड-डिलीवरी कंपनी स्विगी लिमिटेड (Swiggy Ltd) इस सप्ताह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) फाइल करने पर विचार कर रही है। इस मामले के जानकार लोगों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि स्विगी IPO के जरिये 1 बिलियन डॉलर (100 करोड़ डॉलर) से ज्यादा जुटा सकती है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलूरु स्थित कंपनी स्विगी IPO फाइलिंग के लिए आगे बढ़ने के लिए भारत के भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। सूत्रों ने कहा कि IPO को लेकर अन्य डिटेल्स जैसे- इश्यू साइज और समय (Swiggy IPO Filing date) पर अभी भी चर्चा चल रही है और इसमें बदलाव हो सकता है।

150,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के साथ स्विगी की साझेदारी

2014 में स्थापित कंपनी स्विगी भारत में 150,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट के साथ साझेदारी करती है। यह शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी जोमैटो लिमिटेड (Zomato Limited), ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) और टाटा समूह के बिगबास्केट ((Tata Group’s BigBasket) जैसे प्लेटफार्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।

ग्लोबल कंपनियों के साथ चलेगी स्विगी!

सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प द्वारा समर्थित स्विगी, देश की आर्थिक वृद्धि और वैश्विक निवेशकों की मांग का लाभ उठाने की कोशिश करने वाली अन्य लोकल और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के नक्शेकदम पर चलेगी। ब्लूमबर्ग की तरफ से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक पहली बार शेयर बिक्री के माध्यम से लगभग 7.8 बिलियन डॉलर जुटाए गए हैं, जो पिछले दो वर्षों में हुई आय से अधिक है।

आने वाले महीनों में होगी कई IPO की बारिश

आने वाले महीनों में और अधिक लिस्टिंग की उम्मीद है। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि हुंडई मोटर (Hyundai Motor) कंपनी इस साल अपनीभारतीय इकाई में शेयर बेचने की योजना बना रही है, जो भारत में अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग में से एक हो सकती है। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक (LG Electronics Inc) ने अपने भारतीय कारोबार की संभावित लिस्टिंग के लिए बैंकों को चुना है, जो 1.5 अरब डॉलर तक जुटा सकती है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement