facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy IPO के लिए घटाएगी वैल्यूएशन टारगेट, शेयर बाजार में भारी हलचल के बीच बदल रहा प्लान

Advertisement

Swiggy अपने आगामी आईपीओ (upcoming IPO) के लिए कंपनी की वैल्यूएशन 10-16 प्रतिशत घटा रही है, जिसकी वजह शेयर बाजार में अस्थिरता बताई जा रही है।

Last Updated- October 24, 2024 | 7:16 PM IST
Swiggy q3 results

Swiggy IPO: भारत की फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ( Swiggy) अपने आगामी आईपीओ (upcoming IPO) के लिए कंपनी की वैल्यूएशन घटाकर 12.5-13.5 बिलियन डॉलर करने की योजना बना रही है। यह कटौती 10-16 प्रतिशत की है, जिसकी मुख्य वजह शेयर बाजार में अस्थिरता बताई जा रही है। इस जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी।

पहले Swiggy 15 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन का टारगेट लेकर चल रही थी, जो कि नवंबर में आने वाले इसके 1.4 बिलियन डॉलर के आईपीओ के लिए तय किया गया था। Swiggy का IPO साल 2024 का भारत का दूसरा सबसे बड़ा IPO होगा। Hyundai India के आईपीओ ने अबतक का रिकॉर्ड तोड़कर भारत का सबसे बड़ा IPO पेश किया है।

शेयर बाजार में हलचल के बीच वैल्यूएशन घटाने का फैसला

बाजार में चल रही अस्थिरता और भारतीय स्टॉक मार्केट में करेक्शन के चलते Swiggy ने अपने वैल्यूएशन को कम करने पर विचार किया है। पहले सूत्र ने बताया कि कंपनी बोली लगाने वाले निवेशकों को अधिक मूल्य का लाभ देना चाहती है।

भारत का बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार चार हफ्तों की गिरावट की ओर बढ़ रहा है, जिसमें 27 सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 7.15 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसका कारण लगातार FPI की तरफ से शेयरों की बिकवाली है।

Hyundai India के शेयरों में 22 अक्टूबर को बाजार में एंट्री के दौरान 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि, रिटेल निवेशकों ने ऊंचे वैल्यूएशन और ऑटो इंडस्ट्री में मंदी को लेकर सुस्त प्रतिक्रिया दी।

रॉयटर्स को दोनों सूत्रों ने बताया कि Swiggy का लिस्टिंग 13 नवंबर (Swiggy IPO Listing date) को मुंबई के स्टॉक एक्सचेंजों (BSE) पर होने की उम्मीद है, और आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए (Swiggy IPO date) उससे एक हफ्ते पहले यानी 6 नवंबर के आसपास खुलेगा। हालांकि, तारीखों में कुछ बदलाव हो सकता है।

शेयर बाजार में भारी हलचल मगर आईपीओ मार्केट हो रहा मजबूत

हाल के झटकों के बावजूद, भारत का IPO मार्केट इस साल अब तक 270 कंपनियों के जरिए 12.57 बिलियन डॉलर जुटाकर मजबूत बना हुआ है। यह 2023 में जुटाए गए 7.4 बिलियन डॉलर से कहीं अधिक है।

Swiggy 30 अक्टूबर से भारतीय शहरों में अपने IPO के लिए रोडशो शुरू करने की योजना बना रही है। Swiggy की सीधी टक्कर Zomato से है, जो भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के क्षेत्र में प्रमुख कंपनी है। दोनों कंपनियों ने नए ‘क्विक कॉमर्स’ क्षेत्र में बड़े निवेश किए हैं, जिसमें 10 मिनट के भीतर ग्रॉसरी और अन्य उत्पादों की डिलीवरी कर रहे हैं।

Swiggy के आखिरी फंडिंग राउंड को 2022 में Invesco ने लीड किया था। Invesco ने कंपनी का मूल्यांकन 10.7 बिलियन डॉलर किया था।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement