facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Synoptics Tech Listing: शेयरों की अच्छी नहीं रही शुरुआत, 5 फीसदी निचले सर्किट पर पहुंचे शेयर

Advertisement

Synoptics Technologies Ltd के शेयर 238 रुपये पर सूचीबद्ध किए गए।  

Last Updated- July 13, 2023 | 12:11 PM IST
IGI IPO

Synoptics Tech Listing : आईटी सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनी सिनोप्टिक्स टेक (Synoptics Tech) के शेयर गुरुवार को एनएसई एसएमई (NSE SME) पर लिस्ट किए गए। बता दें कि इसकी शुरुआत ज्यादा खास नहीं हुई। कंपनी के शेयर 238 रुपये पर सूचीबद्ध किए गए।

Synoptics Tech ने इसके लिए 237 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। लिस्टिंग के बाद, सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 226.10 रुपये पर 5 फीसदी निचले सर्किट पर पहुंच गए। हालांकि, कंपनी का आईपीओ (IPO) 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Synoptics Technologies Ltd पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जून (शुक्रवार) को खुला और 5 जुलाई (बुधवार) को बंद हुआ।

ये भी पढ़ें : Global PET IPO Listing: 6 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री, पहले ही दिन अपर सर्किट पर शेयर

2.66 गुना हुआ सब्सक्राइब

सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के एसएमई आईपीओ को चौथे दिन 2.66 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ को निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके बाद गैर-संस्थागत बोलीदाताओं (NII) के हिस्से को 2.58 गुना सब्सक्राइब किया गया था। ।

पहले दिन, इश्यू को 25% सब्सक्राइब किया गया था, जहां रिटेल हिस्से को 20% बुक किया गया था और NII हिस्से को 12% सब्सक्रिप्शन मिला था, और दूसरे दिन इश्यू को 62% सब्सक्राइब किया गया था, और तीसरे दिन आईपीओ को 1.53 गुना सब्सक्राइब किया गया था ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीओ (IPO) में 14.8 लाख इक्विटी शेयरों की ताजा इक्विटी पेशकश और 8 लाख इक्विटी शेयर बेचने की पेशकश शामिल है। निवेशक एक लॉट में 600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और कंपनी अपने शेयरों को 237 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर पेश करेगी।

सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी के कर्ज चुकाएगी, वर्किंग कैपिटल की एडिशनल जरूरतों को पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें : Stocks To Watch: Patanjali, TCS, HCL Tech से लेकर Titan, JSW Steel तक, आज बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement