facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा कैपिटल ला रही देश का सबसे बड़ा NBFC IPO, 6 अक्टूबर से खुलेगा

Advertisement

यह भारत के शेयर बाजार के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा IPO होगा, इसके शेयर की कीमत 310 से 326 रुपये प्रति शेयर रखी गई है

Last Updated- September 29, 2025 | 9:36 PM IST
Tata Capital Share price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा ग्रुप की वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल देश का सबसे बड़ा नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) IPO लाने जा रही है। इस ऑफर का वैल्यूएशन 1.38 लाख करोड़ रुपये है। IPO से कंपनी 15,512 करोड़ रुपये जुटाएगी और इसके बाद टाटा कैपिटल भारत की पांचवीं सबसे मूल्यवान NBFC बन जाएगी।

यह IPO भारत के शेयर बाजार के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा इश्यू होगा। शेयर की कीमत 310 से 326 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

ऑफर की डिटेल्स

इस IPO में 6,846 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जिससे कंपनी अपने पूंजी आधार को मजबूत करेगी। साथ ही टाटा सन्स और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) जैसे मौजूदा शेयरधारक 26.58 करोड़ शेयर बेचेंगे। ऑफर के बाद कंपनी की हिस्सेदारी में 11 फीसदी की कमी आएगी।

यह टाटा ग्रुप का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर है। नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO के बाद यह ग्रुप का दूसरा IPO है।

Also Read: Atlanta Electricals IPO की बाजार में मजबूत एंट्री, ₹858 पर लिस्ट हुए शेयर; हर लॉट ₹1983 का मुनाफा

क्यों खास है यह IPO?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने टाटा कैपिटल को ‘अपर लेयर’ NBFC का दर्जा दिया है और सितंबर 2025 तक शेयर बाजार में लिस्टिंग का निर्देश दिया था। हालांकि, कंपनी 6-10 दिन की देरी से यह समयसीमा पार करेगी।

टाटा कैपिटल के MD और CEO राजीव सभरवाल ने कहा, “हम RBI से लगातार बातचीत कर रहे हैं। कुछ दिन की देरी से कोई बड़ा असर नहीं होगा।” कंपनी के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल ने बताया कि टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ हालिया विलय के कारण समयसीमा प्रभावित हुई है।

कंपनी की स्थिति

2007 में शुरू हुई टाटा कैपिटल आज भारत की तीसरी सबसे बड़ी NBFC है। जून 2025 तक कंपनी का लोन बुक 2.33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसका पोर्टफोलियो विविध है — 61.3 फीसदी रिटेल लोन, 26.2 फीसदी SME लोन और 12.5 फीसदी कॉरपोरेट लोन।

टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ हालिया विलय ने कंपनी की स्थिति और मजबूत कर दी है। दिसंबर 2024 तक टाटा मोटर्स फाइनेंस की संपत्ति (AUM) 36,515 करोड़ रुपये थी। टाटा कैपिटल को सभी घरेलू रेटिंग एजेंसियों से ‘AAA’ रेटिंग मिली हुई है।

IPO की तारीखें

IPO 3 अक्टूबर को एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा। आम निवेशक इसमें 6 से 8 अक्टूबर तक हिस्सा ले सकेंगे।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement