facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा पावर सेक्टर की इस कंपनी का आईपीओ, 43% प्रीमियम के साथ हो सकती है लिस्टिंग

Advertisement

Transrail Lighting IPO Day 2: ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 618 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 20, 2024 | 9:20 PM IST
GSP Crop Science IPO

Transrail Lighting IPO Day 2: पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में सेवाएं देने वाली कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग के आईपीओ पर निवेशक बुलिश है। आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन कुल 5.31 गुना बोलियां प्राप्त हुई। कंपनी ने दूसरे दिन 1,37,15,425 शेयरों की पेशकश की थी। इसके मुकाबले निवेशकों ने 7,41,11,772 शेयरों के लिए बोलियां लगाई। इस आईपीओ को बोली के पहले दिन 2.1 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Transrail Lighting IPO को मिली 5 गुना बोलियां

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक रिटेल कैटेगरी को 6.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि गैर-संस्थागत कैटेगरी (NIIs) को 7.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी को 1.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कर्मचारियों ने 1.40 गुना सब्सक्राइब किया। ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड सहित एंकर निवेशकों से 246 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Transrail Lighting का लेटेस्ट GMP, दे रहा मजबूत लिस्टिंग का संकेत

इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के मुताबिक, ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 618 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। यह प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा 432 रुपये के मुकाबले 43.06 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। यह 27 दिसंबर को कंपनी के शेयरों की संभावित रूप से मजबूत लिस्टिंग का संकेत देता है।

Transrail Lighting की कब होगी लिस्टिंग

इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग का 839 करोड़ रुपये का पब्लिक ऑफर गुरुवार, 19 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 410-432 प्रति शेयर रखा है। निवेशक 23 दिसंबर तक इस आईपीओ पर दांव लगा सकते है। शेयरो का अलॉटमेंट 24 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। ट्रांसरेल लाइटिंग 27 दिसंबर से बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग शुरू कर सकती है।

Also read: NSE ने SME लिस्टिंग के लिए नए नियम लागू किए, जानिए नए बदलाव

Transrail Lighting के कौन है बुक रनिंग लीड मैनेजर्स और रजिस्ट्रार

आईपीओ को संभालने वाले लीड मैनेजर्स में इनगा वेंचर्स, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स शामिल हैं। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है।

इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर अजन्मा होल्डिंग्स 1.01 करोड़ शेयर बेचेगा। कंपनी के प्रमोटर्स के पास 84.51% हिस्सेदारी है, जबकि 15.49% शेयर सार्वजनिक निवेशकों जैसे एशियाना अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड, केनरा बैंक, और वोल्राडो वेंचर पार्टनर्स फंड के पास हैं।

Transrail Lighting की फाइनैंशियल हेल्थ

ट्रांसरेल लाइटिंग पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में काम करती है। कंपनी ने 58 देशों में 200 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और 34,654 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन और 30,000 सर्किट किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन इन्सटॉल की हैं।

मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 107.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 233.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 29.3% बढ़कर 4,076.5 करोड़ रुपये हो गया। जून 2024 में कंपनी का ऑर्डर बुक 10,213 करोड़ रुपये पर था।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 7:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement