facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

31 दिसंबर को खुल रहा है 2024 का आखिरी IPO, प्राइस बैंड हुआ फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

Advertisement

इंडो फार्म इक्विपमेंट का 260 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 30 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगी।

Last Updated- December 24, 2024 | 3:32 PM IST
Vikram Solar IPO

Indo Farm Equipment IPO: इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ 31 दिसंबर को अप्लाई करने के लिए खुलेगा। यह साल 2024 का आखिरी आईपीओ होगा। कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 204 रुपये से 215 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

इंडो फार्म इक्विपमेंट का 260 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 30 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगी।

इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ में 86 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर रणबीर सिंह खडवालिया की तरफ से 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

नए इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग कंपनी की पिक एंड कैरी क्रेन निर्माण क्षमता के विस्तार, ऋण के भुगतान, कंपनी की एनबीएफसी सहायक कंपनी बरोटा फाइनेंस में निवेश के लिए एक नई समर्पित इकाई स्थापित करने के लिए करेगी। साथ ही भविष्य की कैपिटल जरूरतों के लिए फंड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इंडो फार्म इक्विपमेंट ट्रैक्टर, पिक एंड कैरी क्रेन और अन्य एग्री इक्विपमेंट्स बनाती है।

प्राइस बैंड के अपर पर आईपीओ का आकार 260 करोड़ रुपये आंका गया है। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बनता है।

पब्लिक इश्यू के साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), 35 प्रतिशत रिटेल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए और शेष 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए रिजर्व रखा गया है।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement