facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

द लीला होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स, एथर एनर्जी के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी

Advertisement

मंजूरी हासिल करने वाली अन्य कंपनियों में ओसवाल पंप्स, क्वॉलिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स, फैबटेक टेक्नोलॉजिज और आईवैल्यू इन्फोसॉल्युशंस शामिल हैं।

Last Updated- December 30, 2024 | 11:07 PM IST
GSP Crop Science IPO

बाजार नियामक सेबी ने द लीला होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स की मूल कंपनी श्लॉस बेंगलूरु, ईवी निर्माता एथर एनर्जी और चार अन्य कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी दी है। श्लॉस की योजना नए शेयर और ऑफर फॉर सेल के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर विनिर्माता एथर एनर्जी के आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 2.20 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।

मंजूरी हासिल करने वाली अन्य कंपनियों में ओसवाल पंप्स, क्वॉलिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स, फैबटेक टेक्नोलॉजिज और आईवैल्यू इन्फोसॉल्युशंस शामिल हैं। आईवैल्यू को छोड़कर बाकी इश्यू में ओएफएस और नए शेयर दोनों होंगे।

Year ender: कैसा रहेगा होटल क्षेत्र के शेयरों के लिए 2025, जानिए क्या बोलते हैं विशेषज्ञ

अजय पॉलि, जेम एरोमैटिक्स लाएंगी आईपीओ

रेफ्रिजरेशन सीलिंग सॉल्युशन कंपनी अजय पॉलि और भारत में सुगं​धित तेल बनाने वाली जेम एरोमै​टिक्स ने आईपीओ से पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष अपना डीआरएचपी सौंप दिया है।

अजय पॉलि और जेम एरोमैटिक्स ने नई पूंजी के तौर पर 238 करोड़ रुपये और 175 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। दोनों कंपनियों की योजना आईपीओ से मिलने वाली रा​शि का कुछ हिस्सा कर्ज चुकाने में करने की है।

WATCH : amazon, flipkart, blinkit जैसी e-commerce कंपनियों में delivery boys नौकरी की सच्चाई..

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement