facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE के आईपीओ का इंतजार और बढ़ा, जानें कब तक आएगा

Advertisement

NSE ने भी यह संकेत दिया कि सेबी के निर्देश पर उसे कोर सेटलमेंट गारंटी फंड (SGF) के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।

Last Updated- May 06, 2024 | 10:04 PM IST
NSE Tick Size

NSE IPO: नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निवेशकों को इसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। एक्सचेंज के प्रबंधन ने कहा कि आईपीओ लाने की योजना पर उसके पास नियामक से कोई अद्यतन जानकारी नहीं है।

एनएसई के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी आशिष कुमार चौहान ने सोमवार कहा कि स्थिति पहले जैसी ही है। यह पूछने पर कि वोडाफोन आइडिया के एफपीओ की लिस्टिंग के दौरान कथित तकनीकी खामियों का आईपीओ मंजूरी की समयसीमा पर कोई असर पड़ेगा, चौहान ने कहा कि यह मामला इससे नहीं जुड़ा है।

उद्योग के प्रतिभागियों के अनुसार एनएसई के आईपीओ की मंजूरी के लिए अहम अनिवार्यताओं में से एक यह है कि एक्सचेंज में एक साल तक किसी तरह की कोई तकनीकी खामी न आए।

वोडा-आइडिया एफपीओ (Vodafone Idea FPO) की सूचीबद्धता के दिन एनएसई के सिस्टम में कथित तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ ट्रेड में नुकसान की शिकायत मिली थी।

एक्सचेंज ने कहा कि उसकी योजना अपने डेटा सेंटर को अगले साल नए क्षेत्र में ले जाने की है। इस बीच, वह को-लोकेशन सुविधा में उपलब्धता में रैक में इजाफा कर रहा है। एक्सचेंज नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुपालना के तहत अपने कुछ गैर-प्रमुख कारोबार से बाहर निकल सकता है।

एक्सचेंज पहले ही शिक्षा और आईटी कारोबार से बाहर निकलने की घोषणा कर चुका है। ऑप्शन सेगमेंट के नोशनल वॉल्यूम पर नियामकीय शुल्क के तौर पर ज्यादा रकम चुकाने की चिंता पर एनएसई ने कहा कि वह पिछले पांच साल से उपरोक्त वर्णित वॉल्यूम पर शुल्क चुका रहा है और जुर्माने के तौर पर उसे कुछ नहीं चुकाना होगा।

बाजार नियामक सेबी ने पिछले महीने प्रतिस्पर्धी एक्सचेंज बीएसई को ऑप्शन सेगमेंट में प्रीमियम टर्नओवर के बजाय नोशनल टर्नओवर पर शुल्क चुकाने का निर्देश दिया था।

एनएसई (NSE) ने भी यह संकेत दिया कि सेबी के निर्देश पर उसे कोर सेटलमेंट गारंटी फंड (SGF) के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है।

बाजार नियामक सेबी ने मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशंस को इस फंड में ज्यादा योगदान देने और इस फंड का आकार 10,000 करोड़ रुपये करने का निर्देश दिया है। डेरिवेटिव सेगमेंट में शेयरों की संख्या बढ़ाने के मामले पर एनएसई ने कहा कि इस पर उसे नियामक से अद्यतन जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement