facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा ये IPO, 11 दिसंबर से हो रहा ओपन; फटाफट चेक करें डिटेल्स

Advertisement

वन मोबिक्विक सिस्टम्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹265 से ₹279 प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ अलॉटमेंट 16 दिसंबर को तय हो सकता है।

Last Updated- December 08, 2024 | 4:04 PM IST
Top Performing IPO in 2025

फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स का आईपीओ (MobiKwik Systems IPO) खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में ग़दर मचा रहा है। कंपनी प्राइमेरी मार्केट से 572 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अगले सप्ताह अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पेश करेगी। वन मोबिक्विक सिस्टम्स एक फिनटेक प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स और कारोबारियों को सर्विज प्रोवाइड करती है।

One MobiKwik Systems का IPO कब खुलेगा

वन मोबिक्विक सिस्टम्स आईपीओ सबस्क्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को क्लोज हो जाएगा। एंकर निवेशकों 10 दिसंबर, मंगलवार को बोली लगा सकेंगे।

One MobiKwik Systems IPO का प्राइस बैंड

वन मोबिक्विक सिस्टम्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹265 से ₹279 प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ अलॉटमेंट 16 दिसंबर को तय हो सकता है जबकि वन मोबिक्विक सिस्टम्स के इक्विटी शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ का लॉट साइज 53 इक्विटी शेयर है। रिटेल निवेशक 53 और इसके मल्टिपल में शेयर खरीदे सकते हैं।

मोबिक्विक आईपीओ जीएमपी (Mobikwik IPO GMP)

नॉन-लिस्टेड मार्केट में मोबिक्विक के शेयर बुलिश ट्रेंड दिखा रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार, मोबिक्विक आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सब्सक्राइब करने के लिए खुलने से पहले ही पॉजिटिव बना हुआ है।

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, मोबिक्विक आईपीओ का जीएमपी (MobiKwik IPO GMP) रविवार (8 दिसंबर) को ₹120 प्रति शेयर चल रहा है। यह संकेत देता है कि ग्रे मार्केट में मोबिक्विक आईपीओ के शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹279 की तुलना में ₹120 के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। इस हिसाब से वन मोबिक्विक सिस्टम्स के इक्विटी शेयर ग्रे मार्केट में ₹400 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं, जो आईपीओ प्राइस बैंड से 43.01% ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: यहां IPO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। आईपीओ में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement