facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा ये IPO, 17 दिसंबर से हो रहा ओपन; तुरंत चेक करें डिटेल्स

Advertisement

एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर (NACDAC Infrastructure) का आईपीओ सबस्क्रिप्शन के लिए 17 दिसंबर को खुलेगा और 19 दिसंबर को क्लोज हो जाएगा।

Last Updated- December 17, 2024 | 10:15 AM IST
Mobikwik IPO

NACDAC Infrastructure IPO: एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर का एसएमई आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धुआं उड़ा रहा है। यह आईपीओ मंगलवार (17 दिसंबर) को सब्सक्राइब करने के लिए खुलेगा और अप्लाई करने के लिए 19 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी का लक्ष्य एसएमई आईपीओ के जरिये 10 करोड़ रुपये जुटाना और बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर शेयरों को लिस्ट करना है।

एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ जीएमपी (NACDAC Infrastructure IPO GMP)

इन्वेस्टरगेन के अनुसार, एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी मंगलवार (17 दिसंबर) को सुबह 8 बजे तक 40 रुपये पर चल रहा था। यह दर्शाता है कि पब्लिक इश्यू 75 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है, जो आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 35 रुपये से 114.29% ज्यादा है।

NACDAC Infrastructure IPO डिटेल्स

एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ सबस्क्रिप्शन के लिए 17 दिसंबर को खुलेगा और 19 दिसंबर को क्लोज हो जाएगा। एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ का प्राइस बैंड 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू के साथ 33 रुपये से 35 रुपये तय किया गया है।

NACDAC Infrastructure IPO साइज

रिटेल निवेशक एक लॉट में मिनीमम 4,000 शेयरों के लिए आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। इससे निवेश की न्यूनतम राशि 1,40,000 रुपये हो जाएगी। 10.01 करोड़ रुपये का आईपीओ 28.6 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है।

NACDAC इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के शेयर 24 दिसंबर को बीएसई एसएमई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। शेयरों को 23 दिसंबर को सफल बोलीदाताओं के डीमैट खातों में जमा किया जाएगा और रिफंड का प्रोसेस उसी दिन शुरू किया जाएगा।

 

(डिस्क्लेमर: यहां IPO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। आईपीओ में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement