facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दहाड़ मार रहा ये IPO, निवेशक 4 दिसंबर से लगा सकेंगे दांव

Advertisement

निसस फाइनेंस सरविजेस का आईपीओ सब्स्क्राइब करने के लिए बुधवार (4 दिसंबर) को खुल जाएगा। यह अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (6 दिसंबर) तक खुला रहेगा।

Last Updated- December 03, 2024 | 7:31 PM IST
Vikram Solar IPO

Nisus Finance Services IPO: निसस फाइनेंस सर्विस का आईपीओ बोली लगाने के लिए बुधवार यानी 4 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने इश्यू प्राइस के अपर एन्ड पर 114.24 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

कंपनी की तरफ से दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, इश्यू के तहत 5,645,600 शेयर ऑफर फॉर सेल के लिए रखे गए हैं। इसमें प्रोमोटर अमित अनील गोयनका के 700,800 शेयर भी शामिल हैं, जिनकी प्रति शेयर फेस वैल्यू 10 रुपये है।

Nisus Finance Services IPO का प्राइस बैंड

कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 170-180 रुपये प्रति शेयर रखा है। एक लॉट में 800 शेयर शामिल हैं। रिटेल निवेशक मिनिमम 800 शेयर या इसके मल्टिपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से एक लॉट का भाव 144,000 रुपये बनता है।

Nisus Finance Services IPO का GMP (Nisus Finance Services IPO GMP)

कंपनी के अनलिस्टेड शेयर बोली लगाने के लिए खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दाहड़ मार रहे हैं। निसुस फाइनेंस सर्विस आईपीओ का जीएमपी 3 दिसंबर को 230 रुपये चल रहा है। यह इश्यू प्राइस के अपर एन्ड 180 रुपये की तुलना में 50 रुपये ज्यादा है और 27.78% का प्रीमियम दर्शाता है।

Also Read: एक साल में 187% रिटर्न दे चुके इस Energy Stock में अभी और बनेगा मुनाफा! लगा सकते हैं दांव, चेक करें अगला टारगेट

Nisus Finance Services का IPO कब खुलेगा

निसस फाइनेंस सरविजेस का आईपीओ सब्स्क्राइब करने के लिए बुधवार (4 दिसंबर) को खुल जाएगा। यह अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (6 दिसंबर) तक खुला रहेगा।

सब्सक्राइब करने का समय पूरा होने के बाद निसुस फाइनेंस सरविजेस के आईपीओ का अलॉटमेंट 9 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। सफल बोलीदाताओं को कंपनी के शेयर डीमैट अकॉउंट में 10 दिसंबर (मंगलवार) को मिल जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि आरएचपी के जरिये पेश किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म (बीएसई एसएमई) पर लिस्ट किया जाएगा। इस प्रस्ताव के लिए, नामित स्टॉक एक्सचेंज बीएसई होगा।”

फंड का क्या करेगी कंपनी ?

कंपनी ने आईपीओ के जरिये जुटाई जाने वाले फंड का इस्तेमाल फंड सेटअप को बढ़ाने, अतिरिक्त लाइसेंस, फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज और IFSC-GIFT City (Gandhinagar), DIFC-Dubai (UAE), FSC-Mauritius में फंड मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement