facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल IPO में FPI ने गाड़ा बड़ा खूंटा, 25,300 करोड़ रुपये का निवेश किया

Advertisement

यह निवेश घरेलू म्युचुअल फंडों (एमएफ) के 20,351 करोड़ रुपये के निवेश से अधिक है।

Last Updated- December 17, 2024 | 11:07 PM IST
IPO

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 2024 के दौरान आईपीओ में एंकर रास्ते के जरिये 25,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश घरेलू म्युचुअल फंडों (एमएफ) के 20,351 करोड़ रुपये के निवेश से अधिक है। प्राइम डेटाबेस के अनुसार एंकर श्रेणी में बेचे गए शेयरों में एफपीआई का योगदान 46.6 फीसदी रहा जो 2021 के बाद सबसे अधिक है।

एफपीआई निवेश में यह तेजी इस साल आईपीओ के जरिये रिकॉर्ड संख्या में कोष उगाही की वजह से आई है। इस साल आईपीओ से कुल रकम 1.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है और यह 2021 में जुटाए गए 1.19 लाख करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा है।

पिछले कुछ वर्षों में आईपीओ में एफपीआई की भागीदारी कम हो गई थी। हालांकि, एफपीआई ने 2024 में प्राथमिक निर्गमों में फिर से रुचि दिखाई है, भले ही उन्होंने सेकंडरी बाजार से बड़ी रकम निकाली हो। इस साल अब तक एफपीआई ने प्राथमिक बाजार में 1.11 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है जबकि सेकंडरी बाजार से 1.03 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है।

आईपीओ में संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों में से 60 प्रतिशत तक एंकर बुक के तहत आवंटित किए जा सकते हैं – जो आईपीओ से एक दिन पहले खुलती है। मुख्य आवंटन के विपरीत एंकर आवंटन विवेकाधीन आधार पर किया जाता है।

एसबीआई कैपिटल मार्केट्स में ईवीपी और ग्रुप हेड (ईसीएम) दीपक कौशिक ने कहा, ‘एफपीआई ने ऊंचे रिटर्न की संभावना और बेहतर विकल्पों की कमी को देखते हुए लगातार निवेश किया है। अधिकांश आईपीओ की इश्यू कीमत अच्छी रही है। इसके अलावा, एंकर बुक में बड़े आवंटन की अनुमति होती है। भविष्य में, एफपीआई आवंटन तीसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगा।’

सेंट्रम कैपिटल में पार्टनर (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग) प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा, ‘निवेशक एंकर बुक के जरिये बड़ा हिस्सा सुरक्षित कर सकते हैं। एफपीआई नए अवसरों पर ध्यान दे रहे हैं। आईपीओ सौदे उचित कीमत पर हो रहे हैं जिससे उनका आकर्षण बढ़ा है। हमें एफपीआई की भागीदारी बरकरार रहने की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement