facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल इन पांच बड़ी कंपनियों के आएंगे IPO, बैंक खाते में तैयार रखे पैसा, करा सकते है कमाई

Advertisement

वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ इन्वेस्टर्स की निगाहें इस साल आने वाले कमाई के मौके पर होगी। अच्छे IPO निवेशकों के लिए बढ़िया सौदा साबित हो सकते है।

Last Updated- January 05, 2023 | 12:01 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

घरेलू शेयर बाजार (stock market) में इस साल पांच बड़ी कंपनियों के IPO आयंगे। IPO शेयर बाजार में पैसा कमाने का एक अवसर लाते हैं। वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ इन्वेस्टर्स की निगाहें इस साल आने वाले कमाई के मौके पर होगी। अच्छे IPO निवेशकों के लिए बढ़िया सौदा साबित हो सकते है।

हालांकि, पिछले कुछ महीने IPO में दांव लगाने वाले के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। LIC और Paytm का IPO खरीदने वाले निवेशकों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। हालांकि, कुछ कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके IPO ने अपने निवेशकों की झोली भर दी।

आइये जानते है उन पांच कंपनियों के IPO के बारे में जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है;

Tata Play

टाटा ग्रुप (Tata Group) की सब्सिडियरी टाटा प्ले (Tata Play) 2500 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी कर रही है। पहले इस कंपनी का नाम टाटा स्काई (Tata Sky) था। यह डीटीएच सर्विस देती है।

गो फर्स्ट (Go first)

घरेलू एयरलाइन गो फर्स्ट भी इस साल अपना IPO ला सकती है। विमान कंपनी की योजना इस IPO से 3600 करोड़ रुपये जुटाने की है। गो फर्स्ट का पुराना गोएयर है। वर्तमान में एयरलाइन के बड़े में 57 विमान हैं। कंपनी का आय बढ़ी है लेकिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि कारण घाटा भी बढ़ा है।

मामाअर्थ (Mamaearth)

होसाना कंज्यूमर के उत्पादों को मामाअर्थ ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जाता है। सुंदरता और देखभाल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का IPO भी इस साल आ सकता है। कंपनी की इनकम में पिछले 3 साल के दौरान 105 फीसदी की CAGR से वृद्धि हुई है। साल 2022 में कंपनी ने मुनाफा भी कमाया है। मामाअर्थ का बिजनेस भारत के अलावा, दक्षिण-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों में भी फैला हुआ है।

ओयो (Oyo)

रूम बुकिंग सुविधा देने वाली कंपनी ओयो साल के शुरुआती महीनों में ही अपना IPO लाएगी। कंपनी के पास वर्तमान में 157,000 होटल हैं और उसका बिजनेस 35 देशों में है। कंपनी IPO संबंधी दस्तावेज यानी DRHP तो 2021 में ही SEBI को दे चुकी है। कंपनी ने वर्ष 2022 में IPO लाने की योजना बनाई थी लेकिन  बाजार की स्थिति को देखते हुए कंपनी ने ऐसा नहीं किया।

स्विगी (Swiggy)

फूड डिलीवरी ऐप स्विगी भी जोमैटो की तरह इस साल अपना IPO ला सकती है। कंपनी का कारोबार देश के 500 से अधिक शहरों में है। स्विगी के साथ 1.50 लाख रेस्टोरेंट जुड़े हुए हैं। कंपनी के आय में पिछले तीन साल में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस कंपनी ने कोई मुनाफा नहीं दिखाया है।

यह भी पढ़े : साल 2023 में देसी फर्में सार्वजनिक निर्गम से जुटाएंगी रकम : बैंकर

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement