facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते ये 3 IPO कराएंगे कमाई, तीन कंपनियों की होगी लिस्टिंग भी

Advertisement

मेनबोर्ड पर सन्नाटे के बीच इस हफ्ते तीन नए SME IPO खुल रहे हैं, जो निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव में भी कमाई का मौका देंगे

Last Updated- May 24, 2026 | 3:22 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट के लिए यह हफ्ता मिला-जुला रहने वाला है। 25 मई से 29 मई के बीच त्योहारों और छुट्टियों के कारण यह हफ्ता थोड़ा छोटा होगा। इस दौरान बड़े यानी मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई भी नया IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुलेगा। यह शांति ऐसे समय में दिख रही है जब पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी राजनीतिक उठापटक और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। हालांकि, मेनबोर्ड में भले ही सन्नाटा हो, लेकिन छोटे और मझोले उद्योगों यानी SME सेगमेंट में काफी हलचल रहने वाली है। इस हफ्ते तीन नए SME IPO दांव लगाने के लिए खुल रहे हैं।

यशस्वी ज्वैलर्स IPO (Yaashvi Jewellers IPO)

इस हफ्ते खुलने वाला पहला IPO जयपुर की ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी यशस्वी ज्वैलर्स का है। यह IPO 25 मई (सोमवार) को आम जनता के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 27 मई (बुधवार) तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 44 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

यह पूरी तरह से नए शेयरों का इश्यू (Fresh Issue) होगा, जिसके लिए शेयर की कीमत 83 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। निवेशकों को कम से कम 1,600 शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी के शेयर 2 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल से जुड़े काम, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

Also Read: Upcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियां

SMR ज्वैलर्स IPO (SMR Jewels IPO)

ज्वैलरी सेक्टर की ही एक और गुजरात की कंपनी SMR ज्वैलर्स का IPO 26 मई (मंगलवार) को खुलेगा और 29 मई (शुक्रवार) को बंद होगा। कंपनी बाजार से कुल 67 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 54 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 13.23 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, और मिनिमम लॉट साइज 1,000 शेयरों का है।

इस कंपनी के शेयर 3 जून को BSE SME पर लिस्ट होंगे। जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नया ज्वैलरी स्टूडियो बनाने, कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

राजनंदनी फैशन इंडिया IPO (Rajnandini Fashion India IPO)

कपड़ा बनाने वाली कंपनी राजनंदनी फैशन इंडिया का IPO भी 26 मई (मंगलवार) से लेकर 29 मई (शुक्रवार) तक खुला रहेगा। कंपनी की योजना इस फ्रेश इश्यू के जरिए 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाने की है। इसके लिए कंपनी ने 59 रुपये से 63 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस पैसे से कंपनी एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी, पुराना कर्ज चुकाएगी और रोजमर्रा के कामकाज (वर्किंग कैपिटल) के खर्च पूरे करेगी।

बंद होने वाले IPO और नई लिस्टिंग

इन तीन नए IPO के अलावा, पिछले हफ्ते खुले चार SME IPO क्यू-लाइन बायोटेक (Q-Line Biotech), ऑटोफर्निश (Autofurnish), बायो मेडिका लेबोरेटरीज (Bio Medica Laboratories) और MR मणिवेणी फूड्स (MR Maniveni Foods) भी इसी हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएंगे।

वहीं, निवेश कर चुके लोगों के लिए NFP संपूर्ण फूड्स (NFP Sampoorna Foods), टीमटेक फॉर्मवर्क सोल्यूशंस (Teamtech Formwork Solutions) और वेगोरामा पंजाबी अंगीठी (Vegorama Punjabi Angithi) की बाजार में लिस्टिंग भी इसी हफ्ते देखने को मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 24, 2026 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement