facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Transrail Lighting IPO ने कर दी बल्ले-बल्ले, निवेशकों को हर शेयर पर ₹153 का मुनाफा; 35% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रांसरेल लाइटिंग के शेयर 590 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 37% ज्यादा है।

Last Updated- December 27, 2024 | 10:35 AM IST
Top Performing IPO in 2025

Transrail Lighting IPO Listing: पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में सेवाएं देने वाली कंपनी ट्रांसरेल लाइटिंग के शेयर शुक्रवार (27दिसंबर) को स्टॉक मार्केट में शानदार लिस्टिंग गेन के साथ लिस्ट हो गए।

कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹585.15 के भाव पर लिस्ट हुए, जो ₹432 के प्राइस बैंड से 35.45% ज्यादा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रांसरेल लाइटिंग के शेयर 590 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 37% ज्यादा है। इस हिसाब से ट्रांसरेल लाइटिंग के निवेशकों को हर शेयर पर 153 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला है।

निवेशकों से मिला था मजबूत रिस्पांस

ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ का अलॉटमेंट मंगलवार (24 दिसंबर) को फाइनल हो गया। आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला था। पब्लिक इश्यू अप्लाई करने के लिए 19 दिसंबर को खुला था और यह 23 दिसंबर को बंद हो गया। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 410-432 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

ट्रांसरेल लाइटिंग आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

ट्रांसरेल लाइटिंग के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 838.91 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू था। इसमें 400 करोड़ रुपये के 9.3 करोड़ शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इसमें प्रमोटर अजन्मा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के 438.91 करोड़ रुपये के 1.02 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (OFS) शामिल है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, पब्लिक इश्यू सब्सक्राइब करने के लिए 19 दिसंबर से सोमवार, 23 दिसंबर, 2024 तक खुला था। आईपीओ को टोटल 80.80 गुना का ओवरसब्सक्रिप्शन मिला था।

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement