facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Travel Food Services IPO: लिस्टिंग पर निवेशकों को मिला हल्का मुनाफा, 2% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Travel Food Service IPO: कंपनी ने अपना आईपीओ 7 जुलाई, सोमवार से 9 जुलाई, बुधवार तक सब्सक्रिप्शन के लिए खोला था। इस दौरान निवेशकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया।

Last Updated- July 14, 2025 | 10:35 AM IST
IPO

Travel Food Service IPO: मुंबई स्थित ट्रैवल क्विक सर्विस रेस्तरां (QSR) कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयर आज यानी सोमवार (14 जुलाई) को अपना आईपीओ) के पूरा होने के बाद शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1,126.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह 1,100 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 26.20 रुपये प्रति शेयर या 2.38 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 1,125 रुपये पर लिस्ट हुए, जो प्राइस बैंड की तुलना में 25 रुपये या 2.27 फीसदी ज्यादा है।

Travel Food Services IPO GMP

ट्रैवल फूड सर्विसेज का आईपीओ लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों के अनुरूप रहा। बाजार की गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर लगभग 1,125 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ के इश्यू प्राइस 1,100 रुपये से 25 रुपये या लगभग 2.27 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Anthem Biosciences IPO: ₹3395 करोड़ का आईपीओ अप्लाई करने के लिए खुला, GMP दे रहा कमाई का इशारा; सब्सक्राइब करें या नहीं?

Travel Food Services IPO Details

कंपनी ने अपना आईपीओ 7 जुलाई सोमवार से 9 जुलाई बुधवार तक सब्सक्रिप्शन के लिए खोला था। इस दौरान निवेशकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया। खास तौर पर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 7.70 गुना सब्सक्रिप्शन दिखाया। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 1.58 गुना और रिटेल निवेशकों ने 69% सब्सक्रिप्शन किया। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ का तीसरे दिन कुल सब्सक्रिप्शन 2.88 गुना रहा।

आईपीओ का प्राइस बैंड 1,045 से 1,100 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। इसमें लॉट साइज 12 शेयरों का था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, इस प्रस्ताव को निवेशकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला और इसे 2.88 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement