facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trust Fintech IPO: प्राइस बैंड हुआ तय, जानें किस दिन खुलेगा आईपीओ

Advertisement

Trust Fintech IPO: आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मार्च से लेकर 28 मार्च, 2024 तक खुला रहेगा। वहीं, एंकर निवेशक इसमें 22 मार्च, 2024 को निवेश कर सकेंगे।

Last Updated- March 21, 2024 | 4:24 PM IST
Indo Farm Equipment IPO
Representative Image

Trust Fintech IPO: ट्रस्ट फिनटेक लिमिटेड (Trust Fintech Limited) का आईपीओ 26 मार्च, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपना प्राइस बैंड भी तय कर लिया है।

आइए, जानते हैं आईपीओ से जुड़ी अन्य जानकारी…

क्या है प्राइस बैंड?

Trust Fintech Limited ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95-101 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कब कर सकेंगे सब्सक्रिप्शन?

आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मार्च से लेकर 28 मार्च, 2024 तक खुला रहेगा। वहीं, एंकर निवेशक इसमें 22 मार्च, 2024 को निवेश कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Vishwas Agri Seeds IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, जानें प्राइस बैंड से लेकर इश्यू स्ट्रक्चर तक की सभी जानकारी

कौन है लीड मैनेजर?

कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स (Corporate Capital Ventures) आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगा।

आईपीओ साइज?

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी 63.45 करोड़ रुपये तक जुटाने चाहती है। निवेशक न्यूनतम 1,200 इक्विटी शेयरों के लिए और बाद में 1,200 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: KP Green Engineering IPO: कब होगी आईपीओ की लिस्टिंग? जानें GMP सहित अन्य जानकारी

आईपीओ लिस्टिंग

कंपनी के शेयरों को एनएसई के स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेस प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?

ट्रस्ट फिनटेक वर्तमान में भारत में विभिन्न वित्तीय संस्थानों को सेवा प्रदान करता है, जिनमें जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, शहरी सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, क्रेडिट सहकारी समितियां और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य विभिन्न महाद्वीपों के कई देशों को लक्ष्य करते हुए वैश्विक स्तर पर अपने परिचालन का विस्तार करना भी है।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement