facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO की तैयारी कर रही उड़ान ने शॉपकिराना का अधिग्रहण किया, इन्फो एज को मिला शेयरधारक बनने का मौका

Advertisement

उड़ान ने शॉपकिराना का अधिग्रहण कर आईपीओ से पहले अपनी टेक क्षमताओं और खुदरा पहुंच को मजबूत किया है।

Last Updated- July 18, 2025 | 10:07 PM IST
Aye Finance IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी में जुटी बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान ने आज रिटेल टेक्नॉलजी स्टार्टअप शॉपकिराना के अधिग्रहण का ऐलान किया। यह सौदा पूरी तरह से शेयरों के लेनदेन पर आधारित है। इस सौदे से इंटरनेट आधारित सेवा कंपनी इन्फो एज भी उड़ान का शेयरधारक बन जाएगी।

सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है और इस लेनदेन के लिए नियामक की मंजूरी की जरूरत है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज को लिखे पत्र में इन्फो एज ने इस सौदे का मूल्यांकन 2.313 करोड़ डॉलर आंका है। उड़ान छोटे खुदरा विक्रेताओं को सप्लायरों के साथ जोड़ती है और शॉपकिराना किराना स्टोरों को स्टॉक और परिचालन का प्रबंधन करने में मदद करने वाला प्लेटफॉर्म है। यह सौदा इन दोनों को जोड़ता है।

उड़ान के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा, ‘यह अधिग्रहण आईपीओ और उससे आगे की हमारी यात्रा में रणनीतिक उपलब्धि है।’ उन्होंने कहा, ‘दोनों संगठनों की संयुक्त ताकत और मजबूत नेतृत्व टीम के साथ हम ‘बड़े स्तर पर लाभ के साथ वृद्धि’ के अपने एजेंडे को पूरा करने के लिहाज से बेहत स्थिति में हैं।’

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement