facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unicommerce IPO: खुल गया यूनिकॉमर्स का IPO, पैसे लगाने से पहले जाने लें ये बातें

Advertisement

कंपनी ने अपने 276.57 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 102 से 108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Last Updated- August 06, 2024 | 12:12 PM IST

Unicommerce ipo open today: सॉफ्टबैंक के समर्थन वाले एसएएएस मंच यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड के 276 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पैसा लगाने के लिए आज खुल गया है।

कंपनी ने अपने 276.57 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 102 से 108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 6 अगस्त को खुल गया और यह बोली लगाने के लिए 8 अगस्त तक खुला रहेगा।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। इसलिए इससे अर्जित पूरी आय विक्रयकर्ता शेयरधारकों को दी जाएगी। यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की स्थापना 2012 में की गई। यह भारत का अग्रणी ई-वाणिज्य सक्षम सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस (एसएएएस) प्लेटफार्म है।

यह भी पढ़ें: FirstCry IPO opens today: खुल गया फर्स्टक्राई का IPO; दांव लगाने से पहले जानें GMP समेत सभी डिटेल्स

यूनिकॉमर्स आईपीओ जीएमपी (Unicommerce IPO GMP)

यूनिकॉमर्स ईसोल्यूशंस लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हैं। शेयर बाजार के जानकारी के अनुसार, यूनिकॉमर्स ईसोल्यूशंस का शेयर प्राइस आज ग्रे मार्केट में 41 के प्रीमियम पर मिल रहा है।

Unicommerce eSolutions IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बोली लगाने के पहले दिन सुबह 12:00 बजे तक पब्लिक इश्यू को 0.95 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल हिस्से को 4.36 गुना बुक और एनआईआई सेगमेंट को 0.59 गुना बुक किया गया था।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ अलॉटमेंट डेट (Unicommerce eSolutions IPO allotment date)

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ के शेयर शुक्रवार यानी 9 अगस्त को अलॉट हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement