facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने आईपीओ के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए

Advertisement

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये तक का ताजा निर्गम और बाकी 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Last Updated- August 27, 2024 | 1:17 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:
Representative Image

गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा प्रायोजित नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने मंगलवार को 1,600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा पत्र दाखिल किया।

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये तक का ताजा निर्गम और बाकी 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

यह निर्गम बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिये लाया जाएगा, जिसमें रणनीतिक निवेशक हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्से का 75 प्रतिशत संस्थागत निवेशकों के लिए और 25 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय अवसंरचना ट्रस्ट की स्थापना सितंबर 2023 में की गई थी और इसे मार्च 2024 में सेबी के साथ पंजीकृत किया गया।

इसका उद्देश्य देश में बुनियादी ढांचा परिसंपत्तियों के पोर्टफोलियो का अधिग्रहण, प्रबंधन और निवेश करना है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement