facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: शेषसायी टेक्नोलॉजीज, जारो एजुकेशन और आनंद राठी का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा

Advertisement

टीएमटी बार निर्माता वीएमएस टीएमटी के आईपीओ को गुरुवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 21.75 गुना अभिदान मिला।

Last Updated- September 18, 2025 | 10:00 PM IST
Powerica Share price

भुगतान समाधान प्रदाता शेषसायी टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को अपने आगामी 813 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 402-423 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे की घोषणा की। कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। यह आईपीओ 480 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों के निर्गम और 333 करोड़ रुपये मूल्य के 78.74 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इससे निर्गम का कुल आकार 813 करोड़ रुपये हो जाएगा है।

नए निर्गम से प्राप्त 198 करोड़ रुपये मौजूदा विनिर्माण इकाइयों के विस्तार के लिए, 300 करोड़ रुपये ऋण भुगतान के लिए और शेष सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किए जाएंगे। आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है।

जारो एजुकेशन का मूल्य दायरा तय

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जारो एजुकेशन) ने गुरुवार को कहा कि वह अपने आईपीओ के जरिये 450 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा। एक सार्वजनिक घोषणा में, कंपनी ने कहा कि उसने अपने आईपीओ के लिए 846 से 890 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी आईपीओ के तहत 170 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रवर्तक संजय नामदेव सालुंखे द्वारा 280 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। आईपीओ 25 सितंबर को बंद होगा।

आनंद राठी शेयर का आईपीओ 23 को

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने गुरुवार को अपने आगामी 745 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 393 रुपये से 414 रुपये प्रति शेयर तय किया। आनंद राठी समूह की ब्रोकरेज इकाई का आईपीओ 23 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। ब्रोकिंग फर्म का आईपीओ पूरी तरह 745 करोड़ रुपये के शेयरों का ताजा निर्गम है।

वीएमएस टीएमटी को दूसरे दिन तक 21.75 गुना बोलियां

टीएमटी बार निर्माता वीएमएस टीएमटी के आईपीओ को गुरुवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 21.75 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 148.50 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,23,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 26,75,58,300 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा को 37.25 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 18.98 गुना अभिदान मिला।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement