facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: टाटा कैपिटल का 17,000 करोड़ का आईपीओ आएगा बाजार में, NCLT मंजूरी पर टिकी नजर

Advertisement

IPO Alert: कंपनी का आईपीओ करीब 17,000 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) का हो सकता है, जिससे टाटा कैपिटल का मूल्यांकन 11 अरब डॉलर के करीब पहुंचेगा।

Last Updated- March 09, 2025 | 12:23 PM IST
Tata capital
Representative Image

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल जल्द ही अपना आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने की तैयारी में है, लेकिन इसके लिए उसे पहले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) से टाटा मोटर्स फाइनेंस के विलय की मंजूरी का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, यह मंजूरी मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक मिल सकती है।

कंपनी का आईपीओ करीब 17,000 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) का हो सकता है, जिससे टाटा कैपिटल का मूल्यांकन 11 अरब डॉलर के करीब पहुंचेगा। इस आईपीओ के तहत 2.3 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही कुछ मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी भी बेचेंगे।

आईपीओ से पहले फंड जुटाने की योजना

आईपीओ से पहले टाटा कैपिटल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए राइट्स इश्यू के जरिए भी फंड जुटाने की योजना बना रही है। अगर यह आईपीओ सफल रहता है, तो यह भारत के सबसे बड़े वित्तीय आईपीओ में से एक होगा।

यह भी पढ़ें: IPO Calendar: इस हफ्ते IPO लेकर आ रही हैं ये दो नई कंपनियां, साथ ही नैप्स ग्लोबल की होगी लिस्टिंग

टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद टाटा का दूसरा आईपीओ

नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद, टाटा कैपिटल टाटा समूह की दूसरी बड़ी कंपनी होगी जो अपना आईपीओ लाएगी।

आरबीआई की गाइडलाइन के कारण जरूरी हुई लिस्टिंग

टाटा कैपिटल को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC-UL) का दर्जा दिया है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, इस दर्जा मिलने के तीन साल के अंदर कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी है। टाटा कैपिटल को सितंबर 2022 में यह दर्जा मिला था, इसलिए अब इसकी लिस्टिंग की समयसीमा करीब आ रही है। टाटा कैपिटल के अलावा, एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज भी अपने आईपीओ की तैयारी कर रही है।

-भाषा इनपुट

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement