facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming IPO: ये ऑनलाइन कोर्स प्रोवाइडर कंपनी ला सकती है आईपीओ, 600 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

Advertisement

Jaro Education ने आईपीओ के मैनेजमेंट के लिए नुवामा वेल्थ, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और सिस्टमैटिक्स को अपॉइंट किया है।

Last Updated- February 28, 2024 | 2:59 PM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

Jaro Education IPO: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर। ऑनलाइन कोर्स प्रोवाइडर जारो एजुकेशन (Jaro Education) अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

मार्च में जमा कर सकती है आईपीओ के दस्तावेज

खबरों के अनुसार, जारो एजुकेशन अगले महीने यानी मार्च में अपने आईपीओ से जुड़े दस्तावेज जमा कर सकती है। कंपनी इस ऑफर के जरिए 330 करोड़ रुपये के शेयर जारी कर सकती है। इसके अलावा, कंपनी के फाउंडर संजय सालुंखे 270 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS)जारी कर सकते हैं।

जानें कंपनी के बारे में

Jaro Education की शुरुआत 2009 में हुई थी। यह मुंबई स्थित एक कंपनी है, जो IIM, IIT जैसे संस्थानों और टॉप यूनिवर्सिटीज के साथ कोलैबोरेट करती है। कंपनी की हिस्सेदारी की बात करें तो संजय सालुंखे की कंपनी में लगभग 95 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और बाकी की हिस्सेदारी कर्मचारियों के पास है।

यह भी पढ़ें: Bharat Highways InvIT IPO: आज से खुला 2500 करोड़ का आईपीओ, निवेश के लिए 1 मार्च तक का समय

कहां करेगी पैसों का इस्तेमाल?

आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी नए कोर्स की मार्केटिंग करेगी। इसके अलावा, एक प्रीमियम मॉडल एड करेगी और अन्य ऑपरेशनल खर्चों को पूरा करने के लिए रुपयों का इस्तेमाल करेगी।

यह भी पढ़ें: RK Swamy Ltd IPO: कंपनी ने फिक्स किया प्राइस बैंड, 4 मार्च तक है निवेश करने का मौका

कंपनी की वित्तीय स्थिती

Jaro Education ने आईपीओ के मैनेजमेंट के लिए नुवामा वेल्थ, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और सिस्टमैटिक्स को अपॉइंट किया है। कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में 47 फीसदी बढ़कर 122 करोड़ रुपये हुआ था। जबकी इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 37 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला था। यह बढ़कर 26 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement