facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी का 1,600 करोड़ का IPO 20 दिसंबर से खुलेगा, कर्ज घटाने पर रहेगा फोकस

Advertisement

बिजनेस और लीजर सेगमेंटों में लक्जरी पेशकशों पर ध्यान केंद्रित कर रही यह होटल कंपनी पुणे की प्रांचिल रियल्टी और ब्लैकस्टोन के बीच संयुक्त उपक्रम है।

Last Updated- December 17, 2024 | 10:25 PM IST
IPO Calendar

Ventive Hospitality IPO: होटल परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी वेंटिव हॉस्पिटैलिटी ने मंगलवार को कहा कि वह अपना कर्ज घटाने के लिए आईपीओ के जरिये 1,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। यह आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा।

बिजनेस और लीजर सेगमेंटों में लक्जरी पेशकशों पर ध्यान केंद्रित कर रही यह होटल कंपनी पुणे की प्रांचिल रियल्टी और ब्लैकस्टोन के बीच संयुक्त उपक्रम है, जिसमें ब्लैकस्टोन के पास कंपनी का दो-तिहाई हिस्सा है।

इस आईपीओ में 1,600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। निर्गम का कीमत दायरा 610 रुपये से 643 रुपये प्रति शेयर है। इम्पलॉयी रिजर्वेशन कोटे के तहत बोली लगाने वाले कर्मियों को 30 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जाएगा। निवेशक न्यूनतम 23 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कंपनी अपना कर्ज घटाने के लिए करेगी।

जेएम फाइनैंशियल, ऐक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज ऐंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआरएलएम) हैं। मौजूदा समय में कंपनी के होटल भारत और मालदीव में हैं।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement