facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगामार्ट कर रही 1 अरब डॉलर का आईपीओ लाने का प्लान, दो कंपनियां बेचेंगी हिस्सेदारी

Advertisement

Vishal Mega Mart एक सुपरमार्केट चेन हैं जो कपड़े से लेकर रोजाना यूज के सामानों (FMCG) की बिक्री करती है।

Last Updated- March 12, 2024 | 10:14 PM IST
Gaudium IVF IPO

भारत की सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) 1 अरब डॉलर का IPO लाने की योजना बना रही है। अगर यह आईपीओ लाती है तो कंपनी का मूल्यांकन (valuation) बढ़कर 5 अरब डॉलर हो जाएगा। यह जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी।

रॉयटर्स ने बताया कि स्विटजरलैंड का पार्टनर्स ग्रुप (Partners Group) और भारत की कंपनी केदारा कैपिटल (Kedaara Capital) ऑफरिंग में अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। बता दें कि इन दोनों कंपनियों की विशाल मेगा मार्ट में बहुलांश हिस्सेदारी (majority stake) है। हालांकि. अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दोनों कंपनियों की भारतीय सुपरमार्केट चेन में कितनी हिस्सेदारी है।

क्या करती है Vishal Mega Mart? जानिये इसके बारे में

बता दें कि विशाल मेगा मार्ट एक सुपरमार्केट चेन हैं जहां कपड़े से लेकर रोजाना यूज के सामानों (FMCG) की बिक्री करती है। इनमें फैशन, फूड, ट्रैवल आइटम्स जैसे ट्रॉली बैग्स और हाउसहोल्ड केयर के सामानों की बिक्री शामिल है। देशभर में इसके 550 से ज्यादा स्टोर हैं, जहां यह कंपनी इन सामानों की बिक्री करती है।

इसके मॉल छोटे और मंझोले शहरों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। यह मुकेश अंबानी के रिलायंस मार्ट (Reliance Mart) और टाटा ग्रुप के ट्रेंट (Trent), V-Mart, और अवेन्यू सुपरमार्केट जैसे चेन को टक्कर दे रहा है।

क्या है फाइनैंशियल परफॉर्मेंस

Fitch के स्वामित्व वाली इंडिया रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2023 को समाप्त हुए अपने पिछले वित्तीय वर्ष (FY23) में विशाल मेगा मार्ट का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़कर 75.9 बिलियन रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 60 फीसदी बढ़कर 3.2 बिलियन रुपये हो गया था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement