facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vishal Mega Mart IPO: 11 दिसंबर को लॉन्च होगा विशाल मेगा मार्ट का IPO, 8,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Advertisement

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर Samayat Services LLP अपनी हिस्सेदारी बेचेगा।

Last Updated- December 05, 2024 | 2:19 PM IST
Vishal Mega Mart Outlet
Representative Image

सुपरमार्ट कंपनी विशाल मेगा मार्ट का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 10 दिसंबर को ही पूरी होगी।

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड जल्द ही घोषित किया जाएगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग ₹8,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रहे हैं।

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर Samayat Services LLP अपनी हिस्सेदारी बेचेगा। इस आईपीओ में कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। यह जानकारी कंपनी द्वारा दाखिल अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) से मिली है।

फिलहाल, समायत सर्विसेज एलएलपी का गुरुग्राम स्थित इस सुपरमार्ट कंपनी में 96.55% हिस्सेदारी है।

क्योंकि यह आईपीओ पूरी तरह से OFS है, इसलिए कंपनी को इससे कोई धनराशि नहीं मिलेगी। आईपीओ से जुटाई गई राशि पूरी तरह से शेयर बेचने वाले प्रमोटर को जाएगी।

विशाल मेगा मार्ट भारत में मध्यम और निम्न-मध्यम आय वर्ग के ग्राहकों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है। यह कंपनी तीन प्रमुख कैटेगरी – कपड़े, जनरल मर्चेंडाइज, और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) – के प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। इसमें इन-हाउस और थर्ड-पार्टी ब्रांड्स शामिल हैं।
30 जून 2024 तक, यह कंपनी भारत में 626 विशाल मेगा मार्ट स्टोर चला रही है, साथ ही इसका एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट भी है।

इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज, जेफरीज इंडिया, जे.पी. मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement