facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विशाल मेगा मार्ट के IPO को दूसरे दिन तक 1.53 गुना आवेदन

Advertisement

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आरंभिक शेयर बिक्री में 75,67,56,757 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,15,74,96,150 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

Last Updated- December 12, 2024 | 10:43 PM IST
Vishal Mega Mart Outlet

सुपरमार्केट श्रृंखला विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन गुरुवार तक 1.53 गुना आवेदन प्राप्त हुए। एनएसई (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, आरंभिक शेयर बिक्री में 75,67,56,757 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,15,74,96,150 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के हिस्से को 3.80 गुना आवेदन मिले, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 1.16 गुना आवेदन प्राप्त हुए। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 48 प्रतिशत आवेदन मिले।

विशाल मेगा मार्ट ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 2,400 करोड़ रुपये जुटाए हैं। विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 दिसंबर को बंद होगा। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 74-78 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक केदार कैपिटल की अगुआई वाली समयत सर्विसेज एलएलपी द्वारा शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नया इक्विटी शेयर नहीं पेश किया गया है। वर्तमान में, समयात सर्विसेज एलएलपी के पास गुरुग्राम स्थित इस प्रमुख सुपरमार्केट कंपनी में 96.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement