facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vishal Mega Mart के IPO ने निवेशकों को किया मालामाल, 41% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 74 से 78 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी के शेयर दोनों एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए।

Last Updated- December 18, 2024 | 10:20 AM IST
Corona Remedies IPO listing

Vishal Mega Mart IPO Listing: विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के शेयरों की बुधवार (18 दिसंबर) को शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई। एनएसई (NSE) पर आईपीओ 104 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस ₹78 से 33.33% ज्यादा है। वहीं, बीएसई (BSE) पर यह 110 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस से 41% ऊपर है।

निवा बूपा का आईपीओ ₹8,000 करोड़ का है। यह 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। हायपरमार्केट चैन कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹74 से ₹78 प्रति शेयर तय किया था।

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ कितना सब्सक्राइब हुआ

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को तीसरे दिन तक टोटल 27.28 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल निवेशकों के हिस्सों को 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया। जबकि NIIs के सेगमेंट को 14.25 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को सबसे ज्यादा 80.75 गुना सब्सक्राइब किया गया।

GMP भाव से ज्यादा पर लिस्ट हुए शेयर

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या GMP सोमवार (16 दिसंबर) को 20 रुपये चल रहा था और इश्यू 98 रुपये के भाव पर लिस्ट होने के संभावना जता रहा था। जो आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर एन्ड 78 रुपये से 26% ज्यादा है। हालांकि, आईपीओ जीएमपी अनुमानों को पछाड़ते हुए 41% के लिस्टिंग गेन के साथ लिस्ट हुआ।

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ प्राइस बैंड

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का प्राइस बैंड 74 से 78 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर दोनों एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए।

विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित था। इसमें 102.56 करोड़ इक्विटी थी, जो प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर 8,000 करोड़ रुपये बनता है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement