facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vishnu Prakash IPO Listing: कंस्ट्रक्शन कंपनी के आईपीओ की आज होगी लिस्टिंग, जानें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Advertisement

विष्णु प्रकाश शेयर की कीमत मंगलवार कारोबार के दौरान सुबह 10:00 बजे स्पेशल प्री ओपन सेशन में ट्रेडिंग के लिए खुलेगी।

Last Updated- September 05, 2023 | 9:43 AM IST
Sri Lotus Developers IPO

Vishnu Prakash IPO Listing Today: विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड  का इनिशियल पब्लिक ऑफर (Vishnu Prakash R Punglia IPO) आज भारतीय शेयर बाजार में एंट्री करने वाला है। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 5 सितंबर, 2023 से, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को प्रतिभूतियों के ‘बी’ समूह की सूची में एक्सचेंज पर लिस्ट और लेनदेन के लिए स्वीकार किया जाएगा।

विष्णु प्रकाश शेयर की कीमत मंगलवार कारोबार के दौरान सुबह 10:00 बजे स्पेशल प्री ओपन सेशन में ट्रेडिंग के लिए खुलेगी।

इस बीच, बीएसई और एनएसई पर विष्णु प्रकाश शेयर लिस्टिंग से पहले, बुक बिल्ड इश्यू पर ग्रे मार्केट में तेजी आ गई है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 66 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को विष्णु प्रकाश के शेयरों की दमदार शुरुआत की उम्मीद है।

शेयर बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आईपीओ को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है और इश्यू की कीमत भी उचित रही।

यह भी पढ़ें : Jyoti CNC Automation ने IPO के लिए आवेदन किया, 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

जानें Vishnu Prakash R Punglia IPO से जुड़ी अधिक जानकारी

विष्णु प्रकाश आर पुगलिया का आईपीओ 24 अगस्त को खुला था और 28 अगस्त आईपीओ आवेदन की आखिरी तारीख थी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 94 से 99 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ के जरिए कंपनी 309 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है।विष्णु प्रकाश आईपीओ का अलॉटमेंट 31 अगस्त तक पूरा हो गया था और 5 सितंबर यानी मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

Vishnu Prakash R Punglia IPO को 28 अगस्त, 2023 को कुल 87.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिले। QIB कैटेगरी में इस आईपीओ को सबसे ज्यादा 172 गुना सब्सक्रिप्शन मिले थे। वहीं, रिटेल कैटेगरी में इश्यू को 32 गुना और NII कैटेगरी में 111 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।

क्या करती है Vishnu Prakash कंपनी ?

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में लगी हुई है। कंपनी जल आपूर्ति परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है और विभिन्न सरकारी पहलों से लाभान्वित हो रही है।

कंपनी के पास 15 जुलाई, 2023 तक 51 चल रही परियोजनाएं थीं, जिनमें कुल 6,183 करोड़ रुपये का काम दिया गया था और इसमें 2,384 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। साथ ही 3,799 करोड़ रुपये का शेष कार्य ऑर्डर बुक में है।

यह भी पढ़ें : Ratnaveer IPO: खुल गया रत्नवीर प्रिसिजन का आईपीओ, दांव लगाने से पहले जान लें सभी डिटेल्स

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement