facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Avanse Financial ने 3,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए, वारबर्ग पिंकस का इस NBFC में लगा है पैसा

Advertisement

गुरुवार को दाखिल आरंभिक दस्तावेजों के अनुसार, आरंभिक शेयर-बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Last Updated- June 21, 2024 | 3:39 PM IST
Vikram Solar IPO
Avanse Financial IPO

शिक्षा-केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एवांस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Avanse Financial Services Limited) ने आईपीओ के जरिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास आरंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिंकस की सहयोगी कंपनी ऑलिव वाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित कंपनी एवांस ने भविष्य की जरूरतों के लिए अपने पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए धन का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है।

गुरुवार को दाखिल आरंभिक दस्तावेजों के अनुसार, आरंभिक शेयर-बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 2,500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी है।

ओएफएस के तहत, ऑलिव वाइन इन्वेस्टमेंट 1,758 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी, केदारा कैपिटल ग्रोथ फंड-3 एलएलपी 400 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईएफसी) 342 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी।

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) के आधार पर एवांस फाइनेंशियल सर्विसेज भारत में दूसरी सबसे बड़ी शिक्षा-केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। कंपनी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ऋण से लेकर शिक्षा अवसंरचना ऋण के माध्यम से शिक्षा संस्थानों के लिए वृद्धि पूंजी तक के उत्पादों के साथ पूर्ण शिक्षा पेशकश करती है।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement