facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FirstCry IPO: लिस्टिंग पर होगा मुनाफा या घाटा? ग्रे मार्केट और सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या दे रहा सिग्नल

Advertisement

फर्स्टक्राई (FirstCry) का आईपीओ 13 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट किए जाएंगे।

Last Updated- August 09, 2024 | 2:10 PM IST
Firstcry's IPO

FirstCry IPO allotment today: ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस (FirstCry) के आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनल हो जाएगा। कंपनी के इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था।

फर्स्टक्राई का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 6 अगस्त को खुला था और यह 8 अगस्त को बंद हो गया। सब्सक्राइब करने के अंतिम दिन तक फर्स्टक्राई के आईपीओ को 12.22 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

फर्स्टक्राई के आईपीओ के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 19.30 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के हिस्से को 4.68 गुना और रिटेल निवेशकों की श्रेणी को 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

जिन निवेशकों ने फर्स्टक्राई आईपीओ के लिए बोली लगाई है, वे आज अलॉटमेंट को फाइनल रूप दिए जाने के बाद ऑनलाइन माध्यम से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

FirstCry IPO: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का प्रॉसेस

निवेशक फर्स्टक्राई के आईपीओ (FirstCry IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE पर फर्स्टक्राई आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें;

1. FirstCry IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और फर्स्टक्राई के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

फर्स्टक्राई आईपीओ जीएमपी (FirstCry IPO GMP)

फर्स्टक्राई के ग्रे मार्केट प्राइस शुक्रवार को भी पॉजिटिव बना हुआ है। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नज़र रखने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, फर्स्टक्राई के शेयर 9 अगस्त को लगभग 40 रुपये या 8.6 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर मिल रहे है। जीएमपी आमतौर पर निवेशकों के बीच आईपीओ के लिए मांग या बाजार के सेंटीमेंट को दर्शाता है।

कब लिस्ट होगा फर्स्टक्राई आईपीओ

फर्स्टक्राई (FirstCry) का आईपीओ 13 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement