facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yatra Online IPO: सफर के लिए ऑनलाइन बुकिंग वाली कंपनी का आईपीओ 15 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड तय

Advertisement

यात्रा ऑनलाइन IPO से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी अनुकूलन और वृद्धि योजनाओं पर करेगी

Last Updated- September 12, 2023 | 3:35 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

सफर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 135-142 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) तय किया है।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि 15 सितंबर को खुलने वाला उसका निर्गम 20 सितंबर को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 105 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

यात्रा ऑनलाइन के IPO में 602 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1,21,83,099 शेयरों की बिक्री पेशकश भी की जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर IPO से कंपनी को 775 करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद है। निर्गम लाने के पहले कंपनी ने राइट्स इश्यू जारी कर 62.01 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस दौरान कंपनी के प्रमोटर THCL को एक रुपये अंकित मूल्य वाले 2,62,7,697 इक्विटी शेयर जारी किए थे। यात्रा ऑनलाइन सार्वजनिक निर्गम से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी अनुकूलन और वृद्धि योजनाओं पर करेगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 3:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement