facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO से पहले खुद को मजबूत करने की तैयारी में Zepto

Advertisement

Zepto अगले 12 से 15 महीनों में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। वह शेयर बाजार में सूचीबद्धता से पहले भर्ती अभियान शुरू करने की योजना भी बना रही है।

Last Updated- July 07, 2024 | 10:05 PM IST
zepto

भरपूर रकम की बदौलत क्विक कॉमर्स क्षेत्र की यूनिकॉर्न जेप्टो (Zepto) अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से पहले विभिन्न श्रेणियों में वरिष्ठ स्तर के कई कर्मचारियों को नियुक्त करके अपने नेतृत्व को मजबूत करने पर विचार कर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी आदित पलीचा ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली में 6 जुलाई को सातवें जेआईआईएफ फाउंडेशन डे कार्यक्रम में पलीचा ने कहा ‘आज मेरा ज्यादातर समय उम्मीदवारों के साथ साक्षात्कार करने में बीत रहा है। हम ज्यादातर उपाध्यक्षों को अपने मौजूदा कारोबारी क्षेत्रों जैसे घरेलू और व्यक्तिगत देखभाल, या मीट और सीफूड आदि में नियुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।’

21 वर्षीय संस्थापक के अनुसार जेप्टो के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘एक असाधारण टीम तैयार करना’ है। उन्होंने कहा ‘हर कारोबारी क्षेत्र में ऐसा करना वास्तव में मुश्किल है, न केवल सही लोगों की पहचान करना और उन्हें लाना, बल्कि उन्हें किसी चीज में पूरी तरह से शामिल करना भी। जो लोग पहले से ही बहुत सफल हैं, उन्हें किसी चीज में पूरी तरह से जुट जाने के लिए कहना काफी मुश्किल होता है। मेरा ज्यादातर वक्त यही सुनिश्चित करने में बीतता है कि टीम असाधारण और अच्छी तरह से सुसज्जित हो।’

इस साल जनवरी में जेप्टो के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल मित्तल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया था। पिछले महीने करीब 3.6 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ सीरीज एफ के दौर में 66.5 करोड़ डॉलर की रकम जुटाने के बाद ऐसा हुआ।

कंपनी अगले 12 से 15 महीनों में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। वह शेयर बाजार में सूचीबद्धता से पहले भर्ती अभियान शुरू करने की योजना भी बना रही है।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement