facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zinka Logistics IPO: अंतिम दिन 1.87 गुना सब्सक्राइब; RIIs ने दिखाई दिलचस्पी, मगर प्रीमियम की उम्मीद कम

Advertisement

क्वालिफाइड निवेशकों (QIB) के हिस्से को 2.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल निवेशकों (RIIs) के हिस्से को 1.65 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Last Updated- November 18, 2024 | 9:40 PM IST
Om Power Transmission IPO

Zinka Logistics IPO: जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 1.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी का आईपीओ 13 नवंबर को दांव लगाने के लिए खुल गया था और यह 18 नवंबर तक खुला रहा।

एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बिक्री में 4,19,40,018 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। जबकि बिक्री के लिए 2,25,67,270 शेयरों की पेशकश की गई थी।

कितना सब्सक्राइब हुआ ?

क्वालिफाइड निवेशकों (QIB) के हिस्से को 2.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल निवेशकों (RIIs) के हिस्से को 1.65 गुना सब्सक्राइब किया गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के कोटा को 24 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला।

बता दें कि जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 501 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। इस 1,115 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के शेयर 21 नवंबर, 2024 को भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट हो सकते हैं।

आईपीओ 550 करोड़ रुपये के नए शेयरों के इश्यू और 2.06 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन है। प्रोमप्टर्स और सेल्स शेयरधारकों द्वारा लाए गए ओएफएस का प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर 565 करोड़ रुपये बैठता है।

जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ जीएमपी (Zinka Logistics IPO GMP)

जिंका लॉजिस्टिक्स के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार को ₹0 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 273 रुपये की तुलना में सपाट है।

यह लिस्टिंग के दौरान बेस प्राइस पर न तो प्रीमियम और न ही डिस्काउंट का संकेत देता है। सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू खुलने के बाद से इसका GMP वही रहा है।

Advertisement
First Published - November 18, 2024 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement