facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zinka Logistics का IPO 13 नवंबर से खुलेगा, चेक करें GMP और प्राइस बैंड समेत सभी डिटेल

Advertisement

जिंका लॉजिस्टिक्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बताया कि आईपीओ 13 नवम्बर को खुलकर 18 नवंबर को बंद होगा।

Last Updated- November 10, 2024 | 6:11 PM IST
Mobikwik IPO

Zinka Logistics IPO: ट्रक मालिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करने वाली जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का 1,115 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 13 नवंबर से दांव लगाने के लिए खुल जाएगा।

जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ प्राइस बैंड (Zinka Logistics IPO Price Band)

कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बताया कि आईपीओ 13 नवम्बर को खुलकर 18 नवंबर को बंद होगा।

कंपनी अपने आईपीओ के तहत 550 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही इसमें 2.06 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल हैं। प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर प्रोमोटर्स और निवेशकों के ओएफएस की वैल्यू 565 करोड़ रुपये बैठती है। कम्पनों के कर्मचारियों को आईपीओ में 25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।

क्या करती है कंपनी और कैसी है फाइनेंशियल हेल्थ ?

कंपनी की आसान और सुरक्षित टोलिंग तथा ईंधन समाधान प्रदान करने के लिए FASTag बैंकों और कई तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ साझेदारी करती है। इससे लेनदेन मूल्यों के आधार पर कमीशन मार्जिन के जरिये कंपनी का रेवेन्यू बनता है। जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 92.17 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 28.67 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने कहा कि इश्यू साइज का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों, 15 प्रतिशत का हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल खरीदारों और शेष 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

एक्सिस कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ जीएमपी (Zinka Logistics IPO GMP)

जिंका लॉजिस्टिक्स के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में रविवार को ₹24 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 273 रुपये की तुलना में 9% ज्यादा है।

फंड का क्या करेगी कंपनी ?

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस इश्यू से मिलने वाले 200 करोड़ रुपये की रकम का उपयोग बिक्री और मार्केटिंग पहल के लिए करेगी। साथ ही 140 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल ब्लैकबक फिनसर्व में निवेश के लिए किया जाएगा, जबकि 75 करोड़ रुपये प्रोडक्ट डेवेलपमेंट से संबंधित खर्च की फंडिंग तथा एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज में लगाया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement