facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ztech IPO Listing: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच फीकी रही IPO लिस्टिंग, निवेशकों को नहीं हुआ प्रॉफिट

Advertisement

Ztech का आईपीओ NSE SME पर 100 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग गेन मिलने की जगह 9 फीसदी का घाटा हुआ।

Last Updated- June 05, 2024 | 10:45 AM IST
Corona Remedies IPO listing
Representative Image

Ztech India Services IPO Listing: जेडटेक (Ztech) के आईपीओ की आज (5 जून) शेयर बाजार में एंट्री हो गई। कंपनी के शेयरों ने NSE के SME प्लेटफॉर्म पर कमजोर शुरुआत की।

आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पांस

जेडटेक का आईपीओ ओवरऑल 371.39 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 123.10 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 832.37 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 315.59 गुना भरा था।

कैसी रही आईपीओ की लिस्टिंग?

Ztech का आईपीओ NSE SME पर 100 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग गेन मिलने की जगह 9 फीसदी का घाटा हुआ। हालांकि, लिस्टिंग के कुछ देर बाद शेयरों में तेजी आई लेकिन फिर भी निवेशकों को कोई प्रॉफिट नहीं हुआ। कंपनी के शेयर पर 105 रुपये का अपर सर्किट लगने बावजूद आईपीओ निवेशक 4.54 फीसदी के घाटे में हैं।

जानें आईपीओ से जुड़ी अन्य जानकारी-

कब खुला था आईपीओ?

जेडटेक इंडिया का ₹37.30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 मई से लेकर 31 मई तक खुला रहा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 33,91,200 नए शेयर जारी हुए हैं।

क्या है प्राइस बैंड?

Ztech India IPO के लिए प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। किसी एप्लिकेशन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयर है। खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक निवेश की न्यूनतम राशि 132,000 रुपये है।

जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल?
कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।

क्या काम करती है कंपनी?

Ztech India नवंबर 1994 में बनी थी। यह सिविल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स डिजाइन करने का काम करती है। यह कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट सेक्टर (waste management sector) में काम करती है और कचरे से थीम पार्क तैयार करती है। कंपनी के क्लाइंट्स दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर इंफ्रा, एनसीसी, एचसीसी जैसी दिग्गज कंपनियां हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement