facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Consumption Funds: 3 महीने में 12.7% टूटे: क्या अब निवेश का सही मौका या सतर्क रहने की जरूरत?

Advertisement

कंजम्प्शन फंड्स भारत की घरेलू विकास की कहानी में सीधे निवेश का मौका देते हैं, जो ऐसे समय में अहम है जब प्रमुख निर्यात बाजारों में टैरिफ बाधाएं बढ़ गई हैं

Last Updated- April 02, 2026 | 4:06 PM IST
Consumption Funds

Consumption Funds: पिछले तीन महीनों में कंजम्प्शन फंड्स में 12.7 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे यह इस अवधि के दौरान दूसरी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कैटेगरी बन गई है। इस कैटेगरी में 37 फंड शामिल हैं, जो कुल 40,739 करोड़ रुपये के एसेट्स को मैनेज करते हैं।

कंजम्प्शन फंड्स में गिरावट की वजह

कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि ने कंजम्प्शन कंपनियों की लागत बढ़ा दी है। सेबी-रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार और SahajMoney.com के फाउंडर अभिषेक कुमार कहते हैं, “तेल की ऊंची कीमतों ने परिवहन और पैकेजिंग खर्च बढ़ा दिए हैं, जिससे उपभोक्ता-केंद्रित कंपनियों के मुनाफे के मार्जिन पर दबाव पड़ा है।” आगे चलकर इनपुट लागत और बढ़ सकती है, जिससे इन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों ने सप्लाई चेन को बाधित कर दिया है। आनंद राठी वेल्थ के ज्वाइंट सीईओ फिरोज अजीज कहते हैं, “इससे सोर्सिंग महंगी हो गई है। जो कंपनियां पहले खाड़ी देशों के सप्लायर्स पर निर्भर थीं, अब उन्हें वैकल्पिक बाजारों से ऊंची लागत पर आयात करना पड़ रहा है, जिससे मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है।”

मांग पक्ष से जुड़े दबाव भी इस सेक्टर पर असर डाल रहे हैं। तेल और गैस की सप्लाई में लंबे समय से चल रही बाधाओं ने खपत पर दूसरे स्तर (second-order effects) के असर को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। फिनप्रो वेल्थ के चीफ फाइनैंशियल प्लानर और फाउंडर हर्ष वीरा कहते हैं, “महंगाई की आशंकाओं ने विवेकाधीन खर्च (discretionary spending) को कम कर दिया है और इससे कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ा है।”

कंजम्प्शन सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों से मजबूत ब्रांड फ्रेंचाइजी और अनुमानित कमाई (predictable earnings) के कारण वैल्यूएशन ऊंचे बने हुए थे। प्रूडेंट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के सीईओ प्रशस्त सेठ कहते हैं, “यह अंडरपरफॉर्मेंस हाई वैल्यूएशन और मैक्रो चुनौतियों (macro headwinds) के टकराव का परिणाम है।” सेठ ने आगे कहा कि ग्रामीण मांग असमान बनी हुई है, जबकि शहरी खपत मजबूत तो है, लेकिन इतनी नहीं कि प्रीमियम वैल्यूएशन को उचित ठहरा सके।

पश्चिम एशिया में युद्ध और उसका तेल व गैस की कीमतों पर असर, पूरे बाजार के सेंटिमेंट को प्रभावित कर रहा है। हेलियोस इंडिया के बिजनेस हेड देवीप्रसाद नायर कहते हैं, “हालिया गिरावट वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने (risk-off) के माहौल के कारण आई है, जो भू-राजनीतिक तनावों से प्रेरित है।”

Also Read: Silver Funds में रिकॉर्ड तेजी के बाद ठहराव: अब आगे क्या करें निवेशक?

कंजम्प्शन फंड्स को सहारा देने वाले फैक्टर

यदि कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होती हैं और भू-राजनीतिक स्थिति में सुधार आता है, तो ये फंड्स रिकवर कर सकते हैं, जिससे कंपनियों पर लागत का दबाव कम होगा। कुमार कहते हैं, “कच्चे माल की कीमतों में स्थिरता और सप्लाई चेन के सामान्य होने से मार्जिन फिर से बढ़ सकते हैं।” स्थिर महंगाई (inflation) भी खपत में सुधार ला सकती है। इसके अलावा, भारत की स्ट्रक्चरल ग्रोथ स्टोरी अब भी मजबूत बनी हुई है। अजीज के मुताबिक, “यह बढ़ती आय, युवा आबादी और टैक्स राहत व जीएसटी दरों में कटौती जैसे नीतिगत समर्थन से प्रेरित है।”

नायर कहते हैं, अर्थव्यवस्था का औपचारिककरण (formalisation), विभिन्न कैटेगरी में प्रीमियमाइजेशन, डिजिटल पहुंच में वृद्धि और युवा पीढ़ी की नए प्रयोग करने की इच्छा– ये सभी सेक्टर के लिए लॉन्ग टर्म पॉजिटिव फैक्टर हैं।”

वीरा का कहना है कि त्योहारों की मांग इस सेक्टर के लिए लंबे समय तक सहारा देने वाला फैक्टर बनी रहती है। बढ़ता शहरीकरण भी एक पॉजिटिव पहलू है। मौजूदा व्यवधान से पहले कंजम्प्शन में सुधार शुरू हो गया था, जो मॉनसून के बाद ग्रामीण खपत में बढ़ोतरी और जीएसटी दरों में कटौती के बाद विवेकाधीन (discretionary) सेगमेंट्स में आई तेजी से प्रेरित था।

इन फंड्स में निवेश के फायदे

कंजम्प्शन फंड्स भारत की घरेलू विकास की कहानी (domestic growth engine) में सीधे निवेश का मौका देते हैं, जो ऐसे समय में अहम है जब प्रमुख निर्यात बाजारों में टैरिफ बाधाएं बढ़ गई हैं। नायर के अनुसार, “इनकी वैश्विक निर्यात चक्र पर निर्भरता अपेक्षाकृत कम होती है।”

इन फंड्स के जरिए निवेशकों को एक ही फंड में एफएमसीजी, रिटेल और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर्स में निवेश का एक्सपोजर मिलता है। कुमार कहते हैं, “निवेशक को घरेलू विकास की कहानी में फोक्स्ड एक्सपोजर मिलता है और जैसे-जैसे ब्रांड्स का विस्तार और बाजार हिस्सेदारी बढ़ती है, हाई रिटर्न की संभावना भी बनती है।”

Also Read: Active vs Passive Funds: रिटर्न में एक्टिव फंड्स का पलड़ा अब भी भारी, पैसिव फंड्स की बढ़ रही रफ्तार 

इन फंड्स में निवेश के नुकसान

पारंपरिक एफएमसीजी कंपनियों में निवेश का एक बड़ा जोखिम वैल्यूएशन से जुड़ा है। नायर बताते हैं, “ग्रोथ और वैल्यूएशन के बीच असंतुलन (mismatch) के कारण ये कंपनियां हर समय निवेश के लिहाज से आकर्षक नहीं होतीं।”

मांग में सुस्ती और महंगाई व ब्याज दरों के प्रति संवेदनशीलता भी प्रमुख जोखिम हैं। ये थीमैटिक फंड्स ज्यादा कंसंट्रेशन जोखिम के साथ आते हैं। डायवर्सिफाइड फंड्स में पहले से ही कंजम्प्शन स्टॉक्स शामिल हो सकते हैं, ऐसे में अलग से निवेश करने पर कुल जोखिम बढ़ सकता है, जबकि डायवर्सिफिकेशन में खास सुधार नहीं होता।

ये फंड्स जिन कंपनियों में निवेश करते हैं, वे नियामकीय बदलाव (regulatory changes) और उपभोक्ता पसंद में अचानक बदलाव के प्रति भी संवेदनशील होती हैं।

थीमैटिक फंड्स का प्रदर्शन आमतौर पर चक्रीय (cyclical) होता है। अजीज कहते हैं, “अच्छे रिटर्न के दौर के बाद अक्सर धीमापन आता है, खासकर जब लागत बढ़ती है या मांग कमजोर पड़ती है।”

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

अगर आपको इस थीम की समझ है और आप 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश कर सकते हैं, तो निवेश बनाए रखना ठीक हो सकता है। यह जरूरी है कि आपको अब भी अपने निवेश का कारण सही लगता हो।

अजीज के अनुसार, “हालिया गिरावट अस्थायी कारणों जैसे लागत दबाव और मांग में सुस्ती से जुड़ी दिखती है। ऐसे में अभी बाहर निकलने पर निवेशक भविष्य में होने वाली रिकवरी से चूक सकते हैं, जब मार्जिन सुधरेंगे और मांग बढ़ेगी।”

निवेशकों को यह जरूर देखना चाहिए कि कहीं उन्होंने इस थीम में जरूरत से ज्यादा पैसा तो नहीं लगा दिया। अगर ऐसा है, तो रिकवरी आने पर कुछ मुनाफा निकाल लेना सही हो सकता है। अगर आप ज्यादा उतार-चढ़ाव (volatility) सहन नहीं कर सकते या आपको जल्द पैसे की जरूरत है, तो इस निवेश को थोड़ा कम करने पर विचार करें।

नए निवेशकों के लिए सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स से दूर रहना बेहतर है। उन्हें बड़े और डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड्स में ही निवेश करना चाहिए। अगर फिर भी ऐसे फंड्स में निवेश करें, तो इसे अपने पोर्टफोलियो के एक छोटे हिस्से तक सीमित रखें। वीरा के अनुसार, “इन फंड्स में एसआईपी (SIP) के जरिए धीरे-धीरे निवेश करें और एक ही थीम में ज्यादा पैसा न लगाएं।”

ऐसे फंड्स को प्राथमिकता दें, जो मजबूत ब्रांड और कीमत तय करने की क्षमता वाली कंपनियों में निवेश करते हों।

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement