facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI MF ने लॉन्च किए 2 डेट इंडेक्स फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

Advertisement

इन दोनों स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 20 अप्रैल को बंद होगा

Last Updated- April 15, 2026 | 5:41 PM IST
Upcoming NFO

NFO Alert: एसबीआई म्युचुअल फंड ने फाइनैंशियल सर्विस सेक्टर में शॉर्ट-टर्म डेट इंडेक्स को ट्रैक करने वाले दो कॉन्स्टेंट मैच्योरिटी इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। इन योजनाओं में SBI CRISIL-IBX Financial Services 3–6 Months Debt Index Fund और SBI CRISIL-IBX Financial Services 9–12 Months Debt Index Fund शामिल हैं। दोनों ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड हैं, जिन्हें अपने-अपने CRISIL-IBX Financial Services डेट इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन दोनों स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 20 अप्रैल को बंद होगा। इन स्कीम्स का लक्ष्य अपने अंडरलाइंग इंडेक्स के रिटर्न के जितना संभव हो उतना समान रिटर्न देना है। हालांकि, ट्रैकिंग एरर के कारण इसमें कुछ मामूली फर्क रह सकता है।

SBI NFO: ₹5,000 से निवेश शुरू

एनएफओ के दौरान न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये है और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। अतिरिक्त निवेश के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश संभव है। निवेश दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक और सालाना SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के माध्यम से भी किया जा सकता है।

इन दोनों डेट इंडेक्स फंड के फंड मैनेजर राजीव राधाकृष्णन (CFA), CIO – फिक्स्ड इनकम हैं, जो जून 2008 से फंड हाउस से जुड़े हुए हैं।

Also Read: The Wealth Company ने उतारा नया SIF, ग्रोथ पर फोकस; निवेश से पहले जान लें क्या है इसमें खास?

शॉर्ट टर्म निवेश के सस्ते और पारदर्शी विकल्प

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के एमडी और सीईओ नंद किशोर ने कहा, “इन दोनों फंड्स का लॉन्च उनके सरल, पारदर्शी और कम लागत वाले निवेश विकल्प देने के प्रयास को दिखाता है।” उन्होंने कहा कि ये योजनाएं निवेशकों को शॉर्ट-टर्म फाइनेंशियल सर्विसेज डेट में आसानी से निवेश करने का मौका देती हैं। ये फंड एक साफ और इंडेक्स-आधारित तरीके पर चलते हैं और अल्पकालिक निवेश जरूरतों के अनुसार बनाए गए हैं।

SBI NFO: कहां करेगा निवेश?

SBI CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 3-6 महीने डेट इंडेक्स फंड अपने कुल एसेट का न्यूनतम 95% और अधिकतम 100% हिस्सा CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 3-6 महीने डेट इंडेक्स में शामिल प्रतिभूतियों में निवेश करेगा। वहीं, SBI CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 महीने डेट इंडेक्स फंड अपने कुल एसेट का न्यूनतम 95% और अधिकतम 100% हिस्सा CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 महीने डेट इंडेक्स में शामिल प्रतिभूतियों में निवेश करेगा।

Also Read: तेजी-मंदी की चाल में MFs का कैसा रहा हाल: स्मॉलकैप से फ्लेक्सी कैप तक किसने दिया सबसे मजबूत रिटर्न

दोनों फंडों में शेष अधिकतम 5% एसेट अन्य सुरक्षित साधनों में निवेश कर सकते हैं। इनमें डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे कमर्शियल पेपर, कमर्शियल बिल और सरकारी प्रतिभूतियां (G‑Secs, SDLs और ट्रेजरी बिल) शामिल हैं, जिनकी अवधि एक साल तक होती है। इसके अलावा कॉल/नोटिस मनी, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट और आरबीआई द्वारा समय-समय पर बताए गए अन्य समान साधनों में भी निवेश किया जा सकता है। इन निवेशों में कैश और कैश इक्विवेलेंट जैसे साधन, ट्राई-पार्टी रेपो और लिक्विड म्युचुअल फंड की यूनिट्स भी शामिल हो सकती हैं।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 15, 2026 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement