facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Small cap Funds में क्यों हो रही खरीदारी? कमजोर बाजार में भी Top- 5 फंड ने 1 साल में दिया 15% तक रिटर्न

Advertisement

मिड कैप और स्मॉल कैप जैसी हाई रिस्क कैटेगरी में भी निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। खासकर, स्मालकैप फंड्स की बात करें तो इसमें लगातार निवेश आ रहा है।

Last Updated- March 19, 2026 | 9:39 AM IST
Top-5 Small Cap Funds
एक्सपर्ट कहते हैं कि निवेशक उन क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रहे हैं जहां हाल में गिरावट आई है। प्रतीकात्मक फोटो

Small cap Funds: शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद इ​क्विटी म्युचुअल फंड पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। बीते महीने फरवरी में इक्विटी फंड्स में इनफ्लो 8 फीसदी (MoM) ज्यादा रहा। खास बात यह रही कि मिड कैप और स्मॉल कैप जैसी हाई रिस्क कैटेगरी में भी निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। खासकर, स्मालकैप फंड्स की बात करें, तो इसमें लगातार निवेश आ रहा है। एक्सपर्ट मानते हैं कि स्माल कैप कंपनियों में ग्रोथ की संभावनाएं अच्छी नजर आ रही है और वैल्यूएशन आकर्षक हुए हैं। बीते एक साल में अगर टॉप स्मालकैप फंड्स का रिटर्न देखें, तो यह 15 फीसदी तक रहा है।

Small cap Funds में कैसा रहा इनफ्लो

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में इ​क्विटी म्युचुअल फंड्स में 25,978 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसमें अकेले स्मॉल कैप फंड में 3,881 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया। इससे पहले इस साल जनवरी में 2,942 करोड़ रुपये निवेशकों ने इस कैटेगरी में लगाए थे। वहीं, दिसंबर 2025 में भी 3823.82 करोड़ रुपये का तगड़ा इनफ्लो इस कैटेगरी में दर्ज हुआ था।

बीते 6 महीने में स्मालकैप फंड का इनफ्लो

माह इनफ्लो (करोड़ रुपये में)
फरवरी 2026 3881
जनवरी 2026 2942
दिसंबर 2025 3824
नवंबर 2025 4406
अक्टूबर 2025 3476
सितंबर 2025 4363

सोर्स: AMFI

Small cap Funds: निवेशकों को क्यों आ रहा पसंद

बाजार में भारी उठापटक और हाई रिस्क होने के बावजूद स्मालकैप फंड्स निवेशकों की पसंद बने हुए हैं। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर अमित कुमार निगम कहते हैं, स्मालकैप को लेकर निवेशकों का आकर्षण खासकर दो वजहों से है। पहला ग्रोथ की संभावना और दूसरा आकर्षक वैल्यूएशन। उनका कहना है, स्मालकैप कंपनियों में ग्रोथ की संभावनाएं खासकर अर्थव्यवस्था के विस्तार के दौर में, ज्यादा होती हैं। वहीं, ज्यादातर स्मालकैप शेयर अपने हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं, जिसके चलते एक सेफ्टी मार्जिन रहा है। यानी, ये आकर्षक नजर आ रहे हैं।

अबेकस म्युचुअल फंड के सीईओ वैभव चुघ के मुताबिक, इ​क्विटी मार्केट और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स में निवेशको की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। दुनिया में चल रहे युद्ध और तनाव के चलते बाजार में आए उठापटक के बावजूद बावजूद निवेशक अब वैल्यूएशन में सुधार को बेहतर तरीके से समझने लगे हैं। यही वजह है कि स्मालकैप और मिड कैप कैटेगरी में ताबड़तोड़ निवेश जारी है।

इनक्रेड मनी के सीईओ (एमएफ) नितिन अग्रवाल के मुताबिक, मिड कैप और स्मॉल कैप जैसी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक उन क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रहे हैं जहां हाल में गिरावट आई है और अब उन्हें अब पहले के मुकाबले बेहतर वैल्यू दिखाई दे रही है।

Top- 5 Small cap Funds: 1 साल में 15% तक रिटर्न

Union Small Cap Fund

यूनियन स्मालकैप फंड ने बीते एक साल में 14.92 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्कीम में मिनिमम निवेश 1,000 रुपये और SIP मिनिमम 500 रुपये है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,787 करोड़ रुपये, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 2.10% है।

TRUST MF Small Cap Fund

ट्रस्ट एमएफ स्मालकैप फंड ने बीते एक साल में 14.68 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्कीम में मिनिमम निवेश 1,000 रुपये और SIP मिनिमम 1000 रुपये है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,385 करोड़ रुपये, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 2.08% है।

DSP Small Cap Fund

DSP स्मालकैप फंड ने बीते एक साल में 12.29 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्कीम में मिनिमम निवेश 100 रुपये और SIP मिनिमम 100 रुपये है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 16,886 करोड़ रुपये, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 1.70% है।

ABSL Small Cap Fund

ABSL स्मालकैप फंड ने बीते एक साल में 10.84 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्कीम में मिनिमम निवेश 1,000 रुपये और SIP मिनिमम 100 रुपये है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4,882 करोड़ रुपये, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 1.90% है।

Invesco India Smallcap Fund

इन्वेस्को इंडिया स्मालकैप फंड ने बीते एक साल में 10.66 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्कीम में मिनिमम निवेश 100 रुपये और SIP मिनिमम 100 रुपये है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 9,716 करोड़ रुपये, जबकि एक्सपेंस रेश्यो 1.70% है।

(NAV: 17 मार्च 2026 के आधार पर, AUM और एक्सपेंस रेश्यो 28 फरवरी 2026 तक)

Small Cap Funds: क्‍या होते हैं?

म्युचुअल फंड हाउस स्मॉल कैप फंड्स का निवेश स्मॉल कैप कंपनियों में करते हैं। स्मॉल कैप कंपनियों का मार्केट कैप कम होता है. अमूमन स्‍मालकैप फंड्स में मार्केट कैप में 251वी रैंक से शुरू होने वाली कंपनियों में निवेश होता है. इन कंपनियों के कारोबार में तेज वृद्धि की उम्मीद रहती है. लेकिन इनमें रिस्क भी ज्यादा रहता है। एसेट मैनेजमेंट कंपनियां निवेश के लिए कंपनी की पहचान उसके ग्रोथ आकलन के आधार पर करती हैं।

एक्सपर्ट कहते हैं कि इ​क्विटी सेगमेंट की स्माल कैप कैटेगरी को तुलनात्मक रूप से ज्यादा रिस्की माना जाता है। ऐसे में स्माल कैप फंड्स में उन निवेशकों को निवेश करना चाहिए जो बाजार में समय दे सके और बाजार के उतार-चढ़ाव को समझ सके। यानी, लंबे समय का नजरिया रखने वाले एग्रेसिव निवेशकों के लिए स्माल कैप फंड्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 


(डिस्क्लेमर: यहां फंड्स की परफॉर्मेंस दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 19, 2026 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement