facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India का अगस्त में कोयला उत्पादन 12 प्रतिशत घटा

Advertisement

कोयले का उठाव भी अगस्त में घटकर 5.21 करोड़ टन रह गया, जो अगस्त 2023 में 5.91 करोड़ टन था।

Last Updated- September 02, 2024 | 2:12 PM IST
Coal India

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का अगस्त में कोयला उत्पादन 11.9 प्रतिशत घटकर 4.61 करोड़ टन रह गया। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बीएसई को दी सूचना में बताया, अगस्त 2023 में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.23 करोड़ टन था। हालांकि, अप्रैल-अगस्त की अवधि में कंपनी का कोयला उत्पादन बढ़कर 29.04 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 28.15 करोड़ टन था।

कोयले का उठाव भी अगस्त में घटकर 5.21 करोड़ टन रह गया, जो अगस्त 2023 में 5.91 करोड़ टन था। घरेलू कोयला उत्पादन में सीआईएल का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया का उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़कर 77.36 करोड़ टन रहा था। हालांकि, यह वित्त वर्ष के लिए 78 करोड़ टन उत्पादन के लक्ष्य से थोड़ा कम रह गया था। सीआईएल का वित्त वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन 70.32 करोड़ टन रहा था।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement