facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

Advertisement

सूत्रों के अनुसार धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया। ईडी ने सुबह करीब छह बजे तलाशी अभियान शुरू किया था।

Last Updated- September 02, 2024 | 10:42 PM IST
Amanatullah Khan

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में जांच के तहत सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनसे संबद्ध कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय राजधानी में ओखला इलाके में स्थित अमानतुल्लाह खान के आवास पर तलाशी लेने के बाद एजेंसी के अधिकारी उन्हें अपने साथ ले गए।

सूत्रों के अनुसार धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया। ईडी ने सुबह करीब छह बजे तलाशी अभियान शुरू किया था। सूत्रों ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने गोलमोल जवाब दिया, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें उनके आवास से एक आधिकारिक वाहन में ईडी कार्यालय लाया गया।

इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने कहा कि भाजपा जितना हमें दबाने की कोशिश करेगी, हम उतनी ही मुखरता से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। ईडी की कार्रवाई के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा टीम को खान के आवास के बाहर और अंदर तैनात देखा गया।

एक कथित वीडियो में खान को अपनी सास के बिस्तर के पास बैठे देखा गया, जिनके बारे में उन्होंने बताया कि उनका हाल में ऑपरेशन हुआ था। विधायक के खिलाफ धन शोधन का मामला दो प्राथमिकी से जुड़ा है।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 10:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement