facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Microsoft की GenAI में कौशल विकास के लिए कर्नाटक के साथ MoU पर हस्ताक्षर की योजना

Advertisement

यह घोषणा मंत्री पाटिल और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद की गई।

Last Updated- September 04, 2024 | 11:45 AM IST
Microsoft to retain 27% stake in OpenAI worth $135 bn after restructuring

कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहा है।

यह घोषणा मंत्री पाटिल और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद की गई। बैठक में कंपनी की आगामी पहलों पर विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री के कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट का इरादा समाधान विशेषज्ञों को लाने का है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत निवेशक सहायता प्रक्रियाओं में एआई को कैसे एकीकृत किया जा सकता है।

Also read: थके-थके रहते हैं 58 फीसदी भारतीय, फिक्की-बीसीजी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इस दौरान आगामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) में माइक्रोसॉफ्ट की भागीदारी पर भी चर्चा की गई, जिसमें इस आयोजन के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ के साथ सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जीआईएम का आयोजन अगले वर्ष 12 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। पाटिल के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की योजना है कि वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लें और अपनी नवीनतम प्रौद्योगिकियों को प्रस्तुत करें।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 11:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement