facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2,000 नोट का मामला : सीतारमण ने चिदंबरम के बयान की निंदा की

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 11:17 PM IST
मोदी शासन में PSU परेशान नहीं, बल्कि फल-फूल रहे हैं, कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण का पलटवार, PSUs are not in trouble under Modi rule, but are flourishing, Finance Minister Sitharaman counters on Congress's allegations

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान की सोमवार को आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पूर्व वित्त मंत्री को दोष लगाना अच्छा नहीं लगता। वह नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

इससे पहले चिदंबरम ने सोमवार को कहा था कि दो हजार रुपये का नोट जारी करने और बाद में इसे वापस लेने से भारतीय मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख आर्थिक संकेतक नीचे की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बात का भरोसा कम है कि अर्थव्यवस्था उच्च वृद्धि के रास्ते पर पहुंच जाएगी।

चिदंबरम की टिप्पणियों के बारे में पूछने पर सीतारमण ने कहा, ‘इस प्रकार के मामलों में मुद्रा, केंद्रीय बैंक के फैसले पर संदेह करना पूर्व वित्त मंत्री के लिए अच्छा नहीं है, जो इस मंत्रालय में रह चुके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सभी के लिए यह बेहतर होगा कि हम स्थिति को समझें और जिस कार्यालय में वह रह चुके हैं, उसके बारे में उचित टिप्पणी करें और राय देते समय हल्की बात न करें।’

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 11:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement