facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथल

Advertisement

बंगाल में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसद तेजी से पार्टी से दूर हो रहे हैं। बुधवार को राज्य सभा सदस्य सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा दे दिया

Last Updated- June 11, 2026 | 12:10 AM IST
Mamta Banerjee

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बुधवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस में विलय हो सकता है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से और बुधवार को पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

बंगाल में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसद तेजी से पार्टी से दूर हो रहे हैं। बुधवार को राज्य सभा सदस्य सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा दे दिया। वह इस्तीफा देने वाली पार्टी की दूसरी राज्य सभा सांसद हैं। उनसे पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की थी।

बुधवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि तृणमूल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) जो कभी कांग्रेस का हिस्सा थीं, उन्हें फिर से एकजुट होकर इस पुरानी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने इसे वक्त की जरूरत बताया और दावा किया कि कांग्रेस और अन्य दलों में पहले ही इस दिशा में विचार चल रहा है।

बागी तृणमूल नेता ऋतव्रत बनर्जी ने बुधवार को यह कहते हुए तृणमूल कांग्रेस पर दावा किया कि असंतुष्ट गुट ही वास्तविक तृणमूल कांग्रेस है और उनका कांग्रेस में विलय करने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि असंतुष्ट गुट की ताकत 58 से बढ़कर 64 विधायकों तक पहुंच गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोक सभा में बागी सांसद भाजपा-नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन जारी रखेंगे। जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने इस आंकड़े का विरोध किया है वहीं बागी गुट ने दावा किया है कि तृणमूल के 28 में से 20 सांसद पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को काकली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में अलग संसदीय गुट बनाने की सूचना दे चुके हैं और उन्होंने राजग को समर्थन देने की घोषणा की है। ममता बनर्जी ने 1997 में कांग्रेस से अलग होकर 1 जनवरी 1998 को तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी।

Advertisement
First Published - June 11, 2026 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement