facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक देश, जहां फुटबाल खिलाड़ी को बना दिया राष्ट्रपति

Advertisement

खेल को लेकर दीवानगी नई बात नहीं है, लेकिन किसी खिलाड़ी को देश चलाने का जिम्मा दे दिया जाए तो? कुछ ऐसा ही हुआ है इस यूरोपीय देश में।

Last Updated- December 14, 2024 | 8:00 PM IST
Former football player Mikheil Kavelashvili was appointed President of Georgia

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मिखाइल कावेलाशविली शनिवार को जॉर्जिया के राष्ट्रपति नियुक्त किये गए। सत्तारूढ़ दल जॉर्जियन ड्रीम पार्टी 26 अक्टूबर को देश में हुए चुनाव में सत्ता बरकरार रखने में सफल रही। विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव में रूस की मदद से धांधली की गई थी।

दक्षिण काकेशस क्षेत्र के देश जॉर्जिया के निवर्तमान राष्ट्रपति और पश्चिम के समर्थक दलों ने संसद सत्र का बहिष्कार किया है और फिर से चुनाव कराने की मांग की। कावेलाशविली (53) के राष्ट्रपति बनने पर विपक्षी दलों ने इसे देश के यूरोपीय संघ में शामिल होने की आकांक्षाओं पर आघात और रूस की जीत बताया है।

जॉर्जियन ड्रीम पार्टी को 300 सीट वाले निर्वाचक मंडल में बहुमत हासिल है, जिसने 2017 में प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव का स्थान लिया था। सत्तारूढ़ दल ने यूरोपीय संघ में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प जताया है लेकिन वह रूस के साथ संबंधों को भी ‘पुनर्स्थापित’ करना चाहता है।

वर्ष 2008 में रूस का जॉर्जिया के साथ एक संक्षिप्त संघर्ष हुआ था जिसके परिणामस्वरूप रूस ने दो अलग हुए क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता दे दी, तथा साउथ ओसेशिया और अब्खाजिया में रूसी सैन्य उपस्थिति में वृद्धि कर दी।

पश्चिम समर्थक सलोमी जुराबिचविली 2018 से राष्ट्रपति पद पर थीं। उन्होंने सोमवार को अपना छह साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने रहने की बात कही है। सलोमी ने नए सिरे से चुनाव होने तक खुद को एकमात्र वैध नेता बताया है। पिछले महीने जॉर्जियन ड्रीम पार्टी द्वारा यूरोपीय संघ में शामिल होने के अपने देश के प्रयास के संबंध में वार्ता स्थगित करने के निर्णय से विपक्ष का आक्रोश और बढ़ गया तथा विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement