facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में ED का एक्शन

Advertisement

केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की हताशा के संकेत देता है।

Last Updated- October 04, 2023 | 10:30 PM IST
AAP MP Sanjay Singh arrested, ED action in liquor scam

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दिल्ली की अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है। वह पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद इस मामले में गिरफ्तार होने वाले आप के दूसरे बड़े नेता हैं।

इस मामले में पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारत राष्ट्र समिति की के कविता के घरों और दफ्तर में छापे पड़े हैं। आप के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी एक अलग धनशोधन मामले में जेल में हैं।

आप नेता संजय सिंह ने गिरफ्तार किए जाने से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि ईडी बिना किसी साक्ष्य के उन्हें गिरफ्तार कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अदाणी के घोटालों का खुलासा किया और ईडी के पास कई शिकायतें दर्ज करायीं लेकिन अदाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’

केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की हताशा के संकेत देता है। उन्होंने कहा कि ईडी ने गिरफ्तारी से पहले एक बार भी सिंह को बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया। सूत्रों के अनुसार सिंह की गिरफ्तारी इस वजह से हुई क्योंकि आबकारी मामले में एक आरोपी कारोबारी ने उनका नाम लेकर कहा था कि उन्होंने सिसोदिया से उनकी मुलाकात कराई थी जिसे बाद में ईडी और सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement