facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP सांसद स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज, दिल्ली पुलिस दर्ज कर सकती है FIR

Advertisement

Swati Maliwal : दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मीडियाकर्मियों ने आज जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और पूरी तरह से चुप्पी साधी रखी। 

Last Updated- May 16, 2024 | 8:08 PM IST
Swati Maliwal

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) की सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से कथित मारपीट के संबंध में गुरुवार को उनका बयान दर्ज कर लिया।

यह शिकायत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार (Vibhav Kumar) द्वारा आप सांसद पर किए गए कथित हमले के संबंध में दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया।

पुलिस टीम चार घंटे तक मालीवाल के आवास पर रही 

अधिकारी के अनुसार, मालीवाल का बयान दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर सकती है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह मालीवाल यहां सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ “मारपीट” की है।

संजय सिंह ने दिया था कार्रवाई का भरोसा, केजरीवाल ने साधी चुप्पी

इससे पहले मंगलवार को आप (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा था कि मालीवाल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है।

हालांकि, आप आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मीडियाकर्मियों ने आज जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और पूरी तरह से चुप्पी साधी रखी।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement